For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गलती पर गलती : न्यूज वेबसाइट ने ट्वीट की धोनी की गलत फोटो लेकिन मजाक उड़ गया सहवाग का

एमीरेट्स 24/7 नाम की वेबसाइट ने अपने ट्वीट में महेंद्र सिंह धोनी की फोटो की जगह सुशांत सिंह राजपूत की फोटो पोस्ट कर दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया में बवाल मच गया।

नई दिल्ली। महेन्द्र सिंह धोनी केवल टीम इंडिया के लिए ही नहीं बल्कि क्रिकेट का एक बड़ा नाम है, इसलिए अगर लोग उन्हें पहचानने में गलती करें तो ये अपने आप में काफी हैरान कर देने वाली बात है।

ये हैरान कर देने वाला कारनामा किया है दुबई की एमीरेट्स 24/7 नाम की वेबसाइट ने, जिसने धोनी के वनडे कप्तानी छोड़ने की न्यूज को ट्वीट किया और उसने कोहली के साथ धोनी की जगह, उनकी बॉयोपिक में धोनी का किरदार प्ले करने वाले, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फोटो लगा दी, जिसके बाद तो ट्विटर पर वेबसाइट निशाने पर आ गई।

सबसे मजेदार निशाना साधा ट्विटर किंग सहवाग ने, उन्होंने वेबसाइट पर अपनी जैसे शक्ल के आदमी की फोटो शेयर करके लिखा कि मैं एमीरेट्स की फ्लाइट से कहीं जाने वाला हूं, मेरी जगह इस बंदे को मत बैठा लेना।

जल्दबाजी में सहवाग से भी गलती हो गई

लेकिन जल्दबाजी में सहवाग से भी गलती हो गई, जिसके बाद वो निशाने पर आ गए, दरअसल वीरू एमिरेट्स 24/7 को एमिरेट्स एयरलाइन्स समझकर ट्वीट किया था जिस पर एमिरेट्स एयरलाइन्स को मौका मिल गया वीरू पर चुटकी लेने का।

उसने सहवाग की असली फोटो ट्वीट करके चुटकी लेते हुए लिखा कि सहवाग, घबराने की जरूरत नहीं, हम आपके साथ अगली उड़ान के लिए तैयार हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+