नोटबंदी पर मचे बवाल के बीच वीरू को क्यों याद आए शहीद हनुमनथप्पा?

नई दिल्ली। ट्विटर पर अपने संवादों से लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस बार दिल छू लेने वाली बात कही है।

नोटबंदी के कारण परेशान हैं तो जरूर पढ़ें सहवाग का ये Tweet

नजफगढ़ के सुल्तान कहे जाने वाले वीरू ने टि्वटर पर लिखा कि यदि शहीद हनुमनथप्पा सियाचिन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के बाद 35 फीट गहरे बर्फ में दबकर भी 6 दिन तक मौत को मात दे सकते हैं, तो फिर क्या हम अपने मुल्क को बचाने के लिए थोड़ी तकलीफ नहीं सह सकते हैं?

ये बात सहवाग ने नोटबंदी पर मचे सियासी घमासान को ध्यान में रखकर टि्वटर पर लिखी क्योंकि इन दिनों सियासी दल पीएम मोदी और मोदी सरकार के इस कदम की जबरदस्त आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम के इस कदम से काले धन रखने वालों पर नकेल कसी है या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस फैसले से आम आदमी काफी तकलीफ में हैं।

यहां आपको ये भी बताते चले कि सियाचिन ग्लैशियर की सोनम चौकी पर 3 फरवरी को हिमस्खलन में 10 सैनिक बर्फ में दब मिले थे जिनमें से 9 सैनिकों के शव निकले थे जबकि सैनिक हनुमनथप्पा टनों बर्फ के नीचे से चमत्कारिक रूप से जिंदा पाए गए थे लेकिन छह दिनों तक मौत से जूझने के बाद दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रिफरल हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया था।

इससे पहले भी सहवाग ने पीएम मोदी के नोटबंदी वाले फैसला का समर्थन किया था और काला धन रखने वालों के लिए दिलचस्प ट्वीट भी किया था।

Story first published: Tuesday, November 15, 2016, 16:50 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+