टीम से आउट, लेकिन सर्च में नबंर 1 बन गए विरेन्द्र सहवाग
नयी दिल्ली। इंडियान क्रिकेट टीम के नबाव कहें जानेवाले विरेन्द्र सहवाग अपने खराब फॉर्म के चलते काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर हैं। विरेन्द्र सहवाग भले टीम से बाहर हो, लेकिन लोगों के दिलों में अब भी उनका राज कायम है।
इसका प्रमाण उस वक्त मिला जब सर्च इंजन गूगल ने इस बात की घोषणा किकी कि सहवाग टीम से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी है। गूगल के आंकड़ों के मुताबिक टीम से बाहर रहने वालों खिलाड़ियों में सहवाग और गौतम गंभीर को इंटरनेट पर सर्च करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।
राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की कोशिश में लगे सहवाग और गंभीर के अलावा सुरेश रैना तीसरे सर्वाधिक सर्च किए गए खिलाड़ी रहे। गूगल ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "अधिकांश खेल विशेषज्ञ भले सहवाग की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर संदेह जता रहे हों, लेकिन सहवाग के प्रशंसक लगातार इंटरनेट पर उन्हें सर्च कर रहे हैं और उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।"
इंडियन प्रीमियर लीग और चैम्पियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स को विजेता बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर भी राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि गंभीर को अगले वर्ष होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए टीम में वापसी का प्रबाल दावेदार माना जा रहा है और उनके समर्थक भी इंटरनेट पर उनके साथ हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
