India vs New Zealand: वीरेंद्र सहवाग की नसीहत, T-20 में अपनी भूमिका समझें धोनी

By Rizwan

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में हुए दूसरे टी-20 मैच में हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी को ना सिर्फ सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है बल्कि पूर्व क्रिकेटर भी उनके खेल को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि मैच में धोनी ने 49 रन की अहम पारी खेली लेकिन शुरुआत में उनकी धीमी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने धोनी की टी-20 में भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

पहली गेंद से अटैकिंग हों धोनी

पहली गेंद से अटैकिंग हों धोनी

वीरेंद्र सहवाग ने पारी शुरू करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के समय लेने पर सवाल उठाया है। सहवाग ने कहा है कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद से ही पीटना शुरू करें। सहवाग ने कहा कि जब बड़ा स्कोर हो तो आप खाली गेंदे नहीं खेल सकते।

धोनी को उनकी भूमिका बताएं प्रबंधन

धोनी को उनकी भूमिका बताएं प्रबंधन

वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट धोनी को बताए कि वो उनसे टी-20 टीम में क्या चाहता है। सहवाग ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि धोनी को टीम में अपनी भूमिका समझनी होगी, उन्हें बड़े स्कोर का पीछा करते हुए शुरू ही में तेजी से रन बनाने होंगे। टीम प्रबंधन को भी उन्हें इस बारे में बताना होगा।

धोनी को कहा टीम की जरूरत

धोनी को कहा टीम की जरूरत

सहवाग ने हालांकि धोनी को टीम का अहम हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को इस समय एम एस धोनी की जरूरत है। वह सही समय आने पर संन्यास लेंगे और कभी किसी युवा खिलाड़ी का रास्ता नहीं रोकेंगे। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 37 गेंद में 49 रन बनाए लेकिन पारी के शुरू में समय लेने के चलते उनकी आलोचना हो रही है।

Story first published: Tuesday, November 7, 2017, 0:35 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+