नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर के बीच एक बार फिर से सोशल मीडिया पर टकराव जारी है।
VIDEO: चैंपियन गाने पर जडेजा और ब्रावो का मस्ती भरा डांस
सुल्तान अजलान शाह कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-1 से हरा दिया। भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ टीम इंडिया की तारीफ हो रही है। लेकिन भारत की इस जीत को वीरेंद्र सहवाग ने कुछ अलग ही तरीके से जश्न मनाया।
Sorry @shoaib100mph bhai hockey mai bhi mauka haath se nikal gaya #IndBeatsPak pic.twitter.com/xgrPjkTpSX
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 12, 2016
सहवाग ने ट्विटर पर शोएब अख्तर के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि एक बार फिर से भारत ने आपके हाथ से मौका छीन लिया है। हालांकि शोएब अख्तर ने सहवाग के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि मेरा भाई जो भी कहे मैं उसे माफ करता हूं, क्योंकि उसका दिल सोने का है, उसका कहने का मतलब गलत नहीं है बल्कि वह मजाकिया है।
Whatever my brother Viru say he's forgiven..bcoz he has heart of gold and he doesn't mean bad but he's funny I'll give him that...
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) April 12, 2016