Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग ने कारगिल के हीरो कैप्टन मनोज को किया दिल से सलाम, Tweet की तस्वीरें

नई दिल्ली। कभी मैदान पर चौके-छक्कों की तूफानी बारिश करके लोगों का दिल जीतने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों ट्विटर पर शब्दों की बैटिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

इसी क्रम में आज उन्होंने ट्विटर पर उनका जिक्र किया, जिनकी शहादत को आज किसी खबर में जगह नहीं मिली है, जबकि उनकी कुर्बानी का ऋण भारत कभी नहीं चुका पाएगा, दरअसल ,सहवाग ने आज अपने ट्वीट में करगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मनोज कुमार पांडे को भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि 18 साल पहले आज ही के दिन एक महान सैनिक मनोज कुमार पांडे ने करगिल की लड़ाई में शहादत हासिल की थी, वे खालुबार की पहाड़ियों पर तैनात थे, सहवाग ने लगातार कई ट्वीट किए हैं।

इससे पहले भी सहवाग ने इंडियन आर्मी के जवानों का एक वीडियो ट्वीट किया था ,सहवाग ने इस वीडियो के साथ लिखा था कि हमारे सैनिक एक मां से भी बढ़कर हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के काम करते हैं और बदले में कुछ भी नहीं मांगते, दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना के लिए प्यार और सम्मान, जय हिंद!

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+