For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीरेंद्र सहवाग ने घोषित की विश्व कप 2019 के लिए 15 खिलाड़ियों की 'ड्रीम टीम'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 अप्रैल का दिन काफी खास होने जा रहा है। इस दिन इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप क लिए भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति द्वारा यह घोषणा सोमवार को 3 बजे के आसपास की जा सकती है। आपको बता दें कि पुरुष विश्व कप इंग्लैंड एंड वेल्स में खेला जाएगा। यह 30 मई से शुरू हो जाएगा।

सहवाग ने घोषित की अपनी विश्व कप टीम-

सहवाग ने घोषित की अपनी विश्व कप टीम-

टीम इंडिया में जहां लगभग सभी स्थानों के लिए आम सहमित बन चुकी है तो वहीं नंबर चार का स्थान अभी भी ऐसा है जिसके लिए माथापच्ची जारी है। इसी कारण भारतीय टीम की विश्व कप के लिए घोषणा खासी दिलचस्प बन गई है। इसी बीच क्रिकेट दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने अपनी 15 सदस्यीय विश्व कप टीम घोषित कर दी है। सहवाग ने ओपनिंग स्लॉट के लिए रोहित-धवन की सदाबहार जोड़ी का चयन किया है तो केएल राहुल को रिजर्व ओपनर के तौर पर रखा है।

नहीं मिली दिनेश कार्तिक को जगह-

नहीं मिली दिनेश कार्तिक को जगह-

जबकि नंबर तीन के लिए कप्तान विराट कोहली हैं। सहवाग ने यहां नंबर चार और पांच जैसे स्थानों के लिए धोनी के अलावा ऋषभ पंत और केदार जाधव, विजय शंकर जैसे नामों को भी टीम में जगह दी है। खास बात यह है कि उनकी टीम में एक चर्चित नाम दिनेश कार्तिक को जगह नहीं मिल पाई है। इसके अलावा सहवाग ने रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर्स को भी जगह दी है।

VIDEO: डेब्यू में 6 विकेट लेने वाले जोसेफ की बटलर ने की धुनाई, एक ओवर में जड़ दिए 28 रन

सहवाग की पूरी टीम-

सहवाग की पूरी टीम-

जबकि स्पिनर्स के तौर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी को स्वाभाविक स्थान मिला है। तो वहीं तेज गेंदबाजों में बुमराह, शमी, भुवनेश्वर की तिकड़ी ने जगह पाई है। सहवाग की 15 सदस्यीय पूरी टीम इस प्रकार है-

विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, धोनी, रविंद्र जडेजा, बी कुमार, मोहम्मद शमी, केदार जाधव, के एल राहुल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, विजय शंकर, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत

Story first published: Saturday, April 13, 2019, 22:06 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+