सहवाग बोले मैं भी होता टीम में अगर नेहरा की तरह दिया होता फिटनेस पर ध्यान
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने आशीष नेहरा की फिटनेस की तारीफ की है। हाल ही में नेहरा को टी-20 में जगह मिली है। इस पर वीरू ने कहा कि नेहरा की फिटनेस कोहली से 19 नहीं है। सहवाग ने कहा है कि फिटनेस मंत्र है, अगर आप फिट हैं तो हिट हैं।
एक टीवी प्रोग्राम में बोलते हुए सहवाग ने कहा कि जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मैं फिटनेस को लेकर सजग नहीं था। हालांकि बाद में मैंने इस पर ध्यान दिया। सहवाग का मानना है कि अगर मेरे शुरुआती दिनों में मेरे पास ट्रेनिंग के वो उपकरण होते जो आज हैं, तो मैं भी नेहरा की तरह अभी तक खेल रहा होता।"
सहवाग का मानना है कि वर्ल्ड कप के लिए उम्र कोई पैमाना नहीं होना चाहिए। अगर नेहरा फिट हैं, रन कम दे रहे हैं और विकेट ले रहे हैं तो उन्हें क्यों नही टीम में होना चाहिए? वीरू का कहना है कि 42 साल के उम्र में सनथ जयसूर्या और सचिन 40 की उम्र में खेल सकते हैं तो नेहरा क्यों नहीं। सहवाग ने कहा कि वो चाहते हैं कि नेहरा टीम का हिस्सा रहे।
सहवाग ने नेहरा की तारीफ की और कहा कि नेहरा ने फिटनेस पर बहुत ध्यान है। नेहरा कभी मजबूरन जिम में वक्त नहीं बिताते हैं। उन्हें दौड़ने और तैराकी का शौक है।
यह भी पढ़ें-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
