एशिया कप: भारत के इरादे मजबूत
चेन्नई। मलेशिया के शहर कुआनतान में शनिवार को शुरू हो रहे आठवें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरेगी। भारत का पहला मुकाबला शनिवार को बांग्लादेश से होगा। ओलंपिक के लिए जगह सुरक्षित नहीं करा पाने की निराशा झेलने के बाद से भारत के लिए यह सबसे बड़ी प्रतियोगिता है।
ओलंपिक के लिए हुए क्वालीफाईंग मुकाबलों के बीते 14 महीने हो चुके हैं। तब से लेकर आज तक भारत ने सिर्फ अजलान शाह टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। इस लिहाज से आठ देशों की इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी।
फॉर्म में चल रही भारतीय टीम
इन दिनों भारतीय टीम पूरे फॉर्म में चल रही है। एशिया कप से पहले भारत ने सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट, चार देशों के एक टूर्नामेंट के साथ-साथ कुछ टेस्ट मैच खेले हैं। भारत ने पिछली बार एशिया कप खिताब जीता था। मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में अपेक्षाकृत कमजोर बांग्लादेशी टीम के साथ खेलते हुए अपने अभियान की शुरुआत करेगा लेकिन नई शक्ल लेती इस टीम को आगे के मुकाबलों में सावधान रहना होगा।
एशिया कप टीम में नौ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 2006 विश्व कप में खेले थे। भारतीय टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए विश्व कप की 12 टीमों में 11वां स्थान हासिल किया था। इस टीम में 11 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 2007 एशिया कप की जीत में शामिल थे। इस लिहाज से भारतीय टीम को खिताब का दावेदार माना जा रहा है लेकिन शुरुआती मुकाबला यह साबित करेगा कि उसकी तैयारी कैसी है।
2007 में जीता था खिताब
2007 में भारत ने मौजूदा कप्तान संदीप सिंह के बगैर ही खिताब जीता था। उस समय टीम के कप्तान प्रबोध टिर्की थे। भारत ने 2006 में विश्व कप का सेमीफाइनल खेलने वाली दक्षिण कोरियाई टीम को 7-2 से पराजित कर खिताब जीता था।
भारतीय टीम को अपने ग्रुप में चीन और पाकिस्तान से तथा ग्रुप के बाहर जापान और कोरिया से सावधान रहना होगा। हाल के मुकाबलों में भारतीय टीम इन टीमों को हरा चुकी है लेकिन वक्त के साथ हर टीम की रणनीति बदलती है और इस कारण किसी टीम को कमतर आंकने की भूल उसे महंगी पड़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications