For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रखने पर वीरेंद्र सहवाग ने जताई हैरानी, पूछा ये सवाल

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रखने पर वीरेंद्र सहवाग ने जताई हैरानी, पूछा ये सवाल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरै पर रवाना होगी। सोमवार (26 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है। कहा गया है कि रोहित शर्मा फिटनेस की वजह से टीम में जगह नहीं पा सके हैं। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सवाल उठाए हैं। सहवाग ने कहा है कि अगर वो फिट नहीं हैं तो फिर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी के तौर पर स्टेडियम में प्रैक्टिस कैसे कर रहे हैं।

एक वेबसाइट से बातचीत में सहवाग ने कहा, यह एक लंबा दौरा है और रोहित शर्मा बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं। अगर उनके आज की चोट को देखते हुए दौरे के लिए टीम में चयन नहीं किया जाता तो फिर मुझे लगता है यह उनके साथ बहुत ही ज्यादा कठोरता है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम के ऐलान के कुछ देर बार ही मुंबई इंडियंस ने रोहित के प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है। इसको लेकर सहवाग ने कहा, मेरे पास रोहित शर्मा की चोट को लेकर कोई अपटेड नहीं है। यह कहा गया है कि वह अस्वस्थ हैं। अगर वह स्वस्थ नहीं हैं तो फिर स्टेडियम में मैच के दौरान क्या कर रहे थे। वह दोनों ही मैच के दौरान देखे गए हैं। अगर वह स्वस्थ नहीं हैं तो उनको बिस्तर पर आराम करना चाहिए। उनको देखकर तो लगता है कि वो स्वस्थ हैं।

सुनील गावस्कर ने भी रोहित को ना चुने जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा, हम टेस्ट मैच की बात कर रहे हैं जो आज से लगभग आधे महीने के बाद है। अगर वह मुंबई इंडियंस के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं तो मुझे ईमानदारी से नहीं पता कि यह किस तरह का चोट है यह। मुझे लगता है थोड़ी पारदर्शिता, थोड़ा खुलापन इस परेशानी को लेकर होनी चाहिए। भारतीय क्रिकेट फैन को हर हाल में इस बात को जानने का हक है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में भारत के दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को सिडनी में वनडे मुकाबले से होगी। वनडे 27, 29 नवंबर और 2 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद टी20 इंटरनेशनल 4, 6 और 8 दिसंबर को खेला जाएगा। एडिलेड में पहला टेस्ट 17 दिसंबर से शुरू होगा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से होगा। किसी भी फॉर्मेट में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है। वनडे और टी-20 में विराट कोहली कप्तान हैं और केएल राहुल को उपकप्तान बना गया है। टेस्ट में विराट कोहली कप्तान और अंजिक्य रहाणे उपकप्तान हैं।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 15:22 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+