For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

किशोर कुमार करते थे सहवाग के साथ बैटिंग, लेकिन कैसे? खुद वीरू ने बताया

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने किशोर कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने किशोर कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल आज किशोर कुमार की 88वीं जयंती है। किशोर कुमार के जबरद्सत फैन वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्हें अपने ही तरीके से याद किया है। दरअसल सहवाग ने किशोर कुमार को अपना 'अदृश्य बैटिंग पार्टनर' बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

सहवाग ने कई मौकों पर इस बारे में कहा है कि वे किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन हैं। सहवाग ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि वो बल्लेबाजी के वक्त किशोर कुमार के गाने गाते थे। अब जब वीरू के सबसे पसंदीदा गायक का जन्मदिन है तो भला हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाला ये बल्लेबाज कैसे खामोश रह सकता थ।

सहवाग ने किशोर दा को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया- 'आज किशोर कुमार की जयंती पर मैं अपने अदृश्य बल्लेबाजी पार्टनर को याद कर रहा हूं। चला जाता हूं किसी की धुन में धड़कते दिल के तराने लिए।'

आपको बता दें कि सहवाग ने जब वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था तो उसके बाद उन्होंने खुलासा किया था कि वो उस दौरान किशोर कुमार का ही गाना गुनगुना रहे थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+