शीर्ष पर रहकर अलविदा कहा पोलाक ने
दुबई,5 फरवरीः दक्षिण अफ्रीका के शान पोलाक ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में आलराउंडरों की तालिका में 500 अंक का आंकड़ा छूकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा.
पोलाक ने दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर 5- 0 की जीत में छह विकेट लिये और 43 रन बनाये जिसकी बदौलत आलराउंडर सूची में उनके रेटिंग अंक 501 तक पहुंच गये जो दूसरे नंबर पर काबिज श्रीलंका के सनथ जयसूर्या से 128 अंक अधिक हैं.
इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिन्टाफ इस सूची में तीसरे जबकि पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक जिम्बाब्वे के खिलाफ 158 रन बनाने और 11 विकेट लेने के दम पर चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं.
पोलाक एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में भी चोटी पर काबिज रहकर वन डे क्रिकेट से विदा हुए. पोलाक ने 303 मैच में 393 विकेट लिये और वह सर्वकालिक एकदिवसीय गेंदबाजों में वेस्टइंडीज के जोएल गार्नर और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली के बाद तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 4056 रन भी बनाये जो उनके महानतम आलराउंडर होने का सबूत है.
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने श्रृंखला में 198 रन बनाये जिससे वह इंग्लैंड के केविन पीटरसन आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गये. एबी डिविलियर्स भी बल्लेबाजों की सूची में तीन पायदान ऊपर 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications