नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान से दूर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों ट्विटर पर धांसू ट्वीट के जरिए बैटिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को देश के सबसे वैरी वैरी स्पेशल प्लेयर वीवीएस लक्ष्मण को बेहद ही निराले अंदाज में जन्मदिन विश किया है।
मुल्तान के सुल्तान से ट्विटर के सुल्तान बन चुके सहवाग ने ट्वीट किया, 'जन्मदिन मुबारक लक्ष्मण। अगर वंगीपुरप्पु वेंकट साई लक्ष्मण शोले में होते तो, गब्बर कहता ये कलाई हमको दे दे लक्ष्मण।'
Happy Birthday @VVSLaxman281 .
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 1 November 2016
If Vanigurappa Venkata Sai ji was in Sholay,Gabbar would have said "Yeh kalaai (wrist) humka dede Laxman" pic.twitter.com/uuQ6RrZM4n