वीरेंद्र सहवाग का बयान- धोनी नहीं कर पाएंगे टीम में वापसी, सामने है ये चुनाैती
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन होगा और महेंद्र सिंह धोनी अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम में वापसी कर लेंगे। ऐसी उम्मीदें बनाई रखी हैं धोनी के प्रशंसकों ने, लेकिन कोरोना वायरस के चलते आईपीएल 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर आईपीएल रद्द होता है तो फिर धोनी टीम में जगह नहीं बना पाएंगे। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इन अटकलों पर सहमति जताते हुए बयान दिया कि धोनी अब टीम में वापसी नहीं कर पाएंगे।

सामने है ये चुनाैती
सहवाग ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दाैरान कहा कि अगर आईपीएल होता भी है और धोनी प्रदर्शन करते हैं तब भी उनके लिए वापसी करना मुश्किल है। सहवाग ने कहा , ''पहली बात तो यह है कि एक बार जब चयनकर्ता किसी खिलाड़ी को छोड़ कर आगे बढ़ जाते हैं, तो आम तौर पर उसकी वापसी बहुत मुश्किल होती है। दूसरी बात यह है कि अगर अगर धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके वापसी करना भी चाहेंगे तो वह किस खिलाड़ी की जगह लेंगे। उनकी जगह आए ऋषभ पंत और अभी विकेटकीपिंग कर रहे लोकेश राहुल को हटा कर उनकी जगह ले पाना तो उनके लिए चुनाैती भरा है। राहुल जिस तरह प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देख लगता नहीं है कि धोनी टीम में वापसी कर पाएंगे।''

कोहली के खराब फाॅम पर कहा ऐसा
विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब दाैर से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड दाैरा उनके लिए बुरा साबित हुआ। चार टी--20, तीन वनडे और दो टेस्ट की कुल 11 पारियों में कोहली के बल्ले से सिर्फ 218 रन ही निकल पाए। कोहली के इस प्रदर्शन पर सहवाग ने कहा, ''हर खिलाड़ी के करियर में अच्छा और बुरा दौर आता है। रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ भी ऐसा खराब दाैर कभी आया था। मुझे कोहली की तकनीक में कोई कमी नजर नहीं आई। कोहली ने इंग्लैंड में चार टेस्ट मैचों की सीरिज में और अब पिछले समय में न्यूजीलैंड में कुछ ढीला प्रदर्शन किया। इसमें किस्मत और अन्य बातें भी शामिल होती हैं। जब भारत में फिर से सीरीज होगी या आने वाले आईपीएल में वो खोई लय हासिल कर लेंगे।''

पांड्या की वापसी से मिलेगी मजबूती
इसके अलावा सहवाग ने कहा कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में बेशक खराब प्रदर्शन किया लेकिन हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर की टीम में वापसी से इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड में भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी। उन्होंने हालांकि कहा कि टी-20 मैच में एक खिलाड़ी भी रुख बदल देता है इसलिए इसके मैचों में किसी टीम को दावेदार नहीं कहा जा सकता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
