वीरेंद्र सहवाग ने बताया, ये महान गेंदबाज होना चाहिए टीम इंडिया का अगला चयनकर्ता
नई दिल्ली: भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि विश्व कप में अगर महेंद्र सिंह धोनी को ऊपरी नंबर पर बैटिंग करने के लिए उतारा जाता तो मैच का नतीजा काफी अलग हो सकता है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर सेमीफाइनल मैच में ही टीम इंडिया का अभियान खत्म कर दिया था। सहवाग ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही।
सहवाग ने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'हार्दिक तब बल्लेबाजी के लिए आ सकते थे जब टीम को 9 से ज्यादा की रनगति से रन बनाने की जरूरत होती। हार्दिक और पंत निचले क्रम पर आकर तेजी से रन बना सकते थे।'
बता दें कि इस मैच में धोनी ने नंबर सात पर बल्लेबाजी की और जडेजा के साथ 116 रनों की भागेदारी भी की। जडेजा का विकेट गिरने के बाद धोनी भी 50 रन बनाकर आउट हो गए थे और भारत यह मैच 18 रनों से हार गया था।
इसके अलावा सहवाग का यह भी मानना है कि अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य में चयनकर्ता बनना चाहिए। सहवाग ने इस दौरान एक किस्सा याद करते हुए यह भी बताया कि जब कुंबले कप्तान थे तो एक दिन वे सहवाग के कमरे में आए और उनसे कहा कि वे चाहे जिस भी अंदाज के साथ बल्लेबाज करें, उनको अगली दो सीरीज से बाहर नहीं किया जाएगा।
सहवाग का मानना है कि कुंबले का ये आत्मविश्वास खिलाड़ियों को देना एक बड़ी बात है और उनकी सोच के इंसान को भारतीय क्रिकेट का चयनकर्ता होना चाहिए। गौरतलब है कि कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच भी रह चुके हैं और विराट कोहली के साथ कथित अनबन के बाद उनको खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि इस समय एमएसके प्रसाद मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
