For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीरेंद्र सहवाग बोले- चाहे टीम प्रबंधन उसकी तारीफ करे, लेकिन मैं खुश नहीं हूं

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 में दर्शाया है कि अगर उनका मैच है तो वह रोमांचक होने ही वाला है। पंजाब ने अंतिम समय आकर जीते हुए मैच भी गंवाए हैं। इसका कारण है उनके बल्लेबाजों का अंतिम ओवरों में दवाब में आ जाना। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 1 अक्तूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी ऐसा ही देखने को मिला जब पंजाब मैच को फंसा बैठा। हालांकि शाहरुख खान ने अंतिम समय मैच जितवाने में योगदान दिया। राहुल ने 49 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। हालांकि राहुल खुद मैच खत्म नहीं कर सके। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए और मैच रोमांचक हो गया। हालांकि राहुल की पारी की सब तारीफ कर रहे हैं, लेकिन सहवाग ने कहा कि वो उनकी पारी से खुश नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- 'नीलामी में वेंकटेश को मिलेंगे 12 से 14 करोड़ रुपए', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया दावा

उनके खेल से खुश नहीं हैं सहवाग

उनके खेल से खुश नहीं हैं सहवाग

उन्होंने कहा, ''अगर आपको छह गेंदों में पांच रन चाहिए तो आपको लक्ष्य का पीछा करने के लिए पांच सिंगल चुनना चाहिए। छक्का लगाने की क्या जरूरत है? अगर वह नाबाद रहते तो मैं कह देता कि उन्होंने कप्तान की पारी खेली है। चाहे उनके साथी और टीम प्रबंधन उनकी तारीफ करें, मैं उनके खेलने से खुश नहीं हूं।" चार गेंदों पर तीन रनों की जरूरत के साथ, शाहरुख ने अय्यर को लेग साइड पर छक्का लगाकर पंजाब को आईपीएल 2021 में अपनी पांचवीं जीत दिलाई थी।

नहीं किया पूरी तरह से काम

नहीं किया पूरी तरह से काम

सहवाग का कहना है कि राहुल की गलती से पंजाब हार भी सकता था। उनका कहना है कि राहुल को मैच खत्म करना चाहिए था। सहवाग ने यह कहने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी कि अगर पंजाब हार जाता था तो राहुल को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए था। सहवाग ने क्रिकबज पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि उन्होंने(राहुल) अपना काम पूरी तरह के साथ किया। 42 गेंदों पर लगभग 46 रनों की जरूरत थी, अगर वह नॉट आउट रहते और विजयी शॉट मारते, तो मैं सहमत होता कि उसने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है।"

हार जाते तो राहुल को दोषी ठहराते

हार जाते तो राहुल को दोषी ठहराते

उन्होंने आगे कहा, "अगर राहुल के आउट होने के बाद शाहरुख खान का कैच ले लिया जाता, तो पंजाब मैच हार जाता, किसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए था? हम मैच को अंतिम ओवर में ले जाने के लिए राहुल को दोषी ठहराते। आज भी, वह अपनी टीम के लिए मैच जीतने से पहले आउट हो गए।" आखिरी ओवर में राहुल वेंकटेश अय्यर की गेंद पर मैदान पर एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले जब थर्ड अंपायर ने राहुल त्रिपाठी के कैच को डीप पर नाजायज करार दिया तो उन्हें राहत मिली। सहवाग ने यह भी कहा कि राहुल आखिरी ओवर में बचे हुए रन बनाने के लिए स्ट्राइक रोटेट कर सकते थे।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 14:43 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+