For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पेट भरते ही इंसान अपनी औकात भूल जाता है- सहवाग ने बयां किया कड़वा सच

सबसे ज्यादा कचरे में खाना तो तभी जाता है जब सेलिब्रिटीज और नेताओं की पार्टी होती हैं।

नई दिल्ली। एक बार फिर से टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक कड़वा सच उजागर किया है, जिसे पढ़ने के बाद अगर 10 प्रतिशत लोग भी अपनी उस गंदी आदत को सुधार लें तो समझिए देश की काफी हद तक परेशानियों का अंत हो जाएगा जो कि भूखमरी से संबधित है।

दरअसल 'मुल्तान के सुल्तान' के नाम से विख्यात वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर लिखा कि कचरे में पड़ी रोटियां यही बयां करती हैं कि पेट भरते ही इंसान अपनी औकात भूल जाता है।

अपनी राय लोगों के सामने पेश की

सहवाग के इस ट्वीट को लोगों ने काफी पसंद करते हुए काफी री-ट्वीट किया है और जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों ने वीरू की बात से इत्फाक रखते हुए अपनी राय लोगों के सामने पेश की है और कहा है कि प्लीज खाना फेंकने की आदत को बदलो और उतना ही खाना लो प्लेट में, जितना खा सको क्योंकि आपकी बर्बाद रोटी से किसी भूखे का पेट भर सकता है।

गंदगी देखने वालो कि नजर में होती है

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि वीरू पाजी, सबसे ज्यादा कचरे में खाना तो तभी जाता है जब सेलिब्रिटीज और नेताओं की पार्टी होती हैं।

तो किसी ने लिखा है कि आपने क्या खूब कहा है किसी ने गंदगी देखने वालो कि नजर में होती है। वरना कचरा बीनने वालों को तो उसमे भी रोटियां नजर आती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+