For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सहवाग की मांग- ये कमाल का खिलाड़ी है, धवन की जगह इसे टीम में शामिल करो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में जबरदस्त फाॅर्म से गुजर रही है। टीम 2 मुकाबले जीत चुकी है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। लेकिन इस बीच भारत के लिए चिंता तब बढ़ गई जब ओपनर शिखर धवन चोटिल हो गए। उन्हें अब लगभग 3 हफ्ते बाहर भी बैठना पड़ सकता है। इससे लाजमी है कि प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव आएगा और यह भी सवाल है कि अब धवन के बाहर होने पर काैन खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में आएगा। ऐसे में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने उस खिलाड़ी का नाम बताया जिसका प्लेइंग इलेवन में धवन की जगह शामिल होना बेहद जरूरी है।

इस खिलाड़ी को करना चाहिए शामिल

इस खिलाड़ी को करना चाहिए शामिल

सहवाग ने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत दाैरान कहा कि धवन की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने इसका जवाब तक दिया जब अख्तर ने उनसे पूछा कि धवन के बाहर होने पर टीम कैसी होगी। सहवाग ने कहा, '' मुझे पता चला है कि धवन तीन हफ्तों के लिए बाहर हुए हैं क्योंकि उन्हें अंगूठे पर फ्रैक्चर आया है। उम्मीद है कि उनकी जगह दूसरा बल्लेबाज आएगा। लेकिन मैं चाहता हूं कि पंत आएं क्योंकि वो धवन के स्टाइल में खेलते हैं। अगर वो टीम में होते हैं तो भारत के लिए बेहतर होगा।'

इस नंबर पर खेलें पंत

इस नंबर पर खेलें पंत

इसके अलावा सहवाग ने यह भी बताया कि पंत को प्लेइंग इलेवन में माैका मिलता है तो उन्हें किस नंबर पर उतारना चाहिए। सहवाग का मानना है कि तीसरे ओपनर के रूप में केएल राहुल हैं। राहुल ओपनिंग कर सकते हैं, तो ऐसे में पंत चाैथे नंबर के लिए फिट रहेंगे। पंत हर टीम के लेग स्पिनर के खिलाफ लड़ने की क्षमता रखता है। यह 21 साल का खिलाड़ी है जो आईपीएल में कमाल की बैटिंग करता है, आईपीएल में सभी ने उसे देखा भी है। सहवाग ने आगे कहा, ''पंत टेस्ट में 2 शतक भी लगा चुके हैं, एक आस्ट्रेलिया में तो एक इंग्लैंड में। अगर पंत चाैथे नंबर पर आते हैं तो टीम के लिए बेहतर रहेगा।''

केदार जाधव ने इंग्लैंड की बारिश को महाराष्ट्र जाने को कहा, VIDEO वायरल

पाकिस्तान से है अब मैच

पाकिस्तान से है अब मैच

बता दें कि अब भारत का 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने जा रहा है। धवन के इस मैच से बाहर होने की खबर है। पंत इंग्लैंड में पहुंच चुके हैं, ऐसे में उम्मीद है कि उन्हें माैका दिया जाएगा लेकिन लाइन में दिनेश कार्तिक भी खड़े हैं। पाकिस्तान विश्व कप में कभी भी भारत से जीत नहीं सका है। इस बड़े मुकाबले पर भी सहवाग ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी हाल में भारत से जीत नहीं सता है।

Story first published: Friday, June 14, 2019, 12:29 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+