For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीरेंद्र सहवाग का दावा, सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली

हाल ही में सचिन के सबसे कम वनडे पारियों में दस हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी जिस तरह से उन्होंने तोड़ा तो सब जगह चर्चाओं का दौर फिर से गर्म हो गया कि कोहली धीरे धीरे सचिन के सभी रिकॉर्डों को तोड़ देंगे।

नई दिल्ली। विराट कोहली एक के बाद एक बल्लेबाजी के रिकॉर्डों को ध्वस्त करते जा रहे हैं। हाल ही में सचिन के सबसे कम वनडे पारियों में दस हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी जिस तरह से उन्होंने तोड़ा तो सब जगह चर्चाओं का दौर फिर से गर्म हो गया कि कोहली धीरे धीरे सचिन के सभी रिकॉर्डों को तोड़ देंगे। हालांकि इसी बीच वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि कोहली सचिन के सभी रिकार्डों को तोड़ सकते हैं, लेकिन सचिन का एक रिकार्ड वे कभी नहीं तोड़ पाएंगे।

इस बारे में बात करते हुए सहवाग ने कहा, " सभी सोचते हैं कि विराट कोहली बैटिंग के सारे रिकार्ड तोड़ने जा रहे हैं और मैंने खुद भी ऐसा कई बार कहा है। लेकिन अब भी सचिन का ऐसा एक रिकार्ड है जो कोहली कभी नहीं तोड़ पाएंगे।"

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे मैचों की सीरीज में लगातार तीन मैचों में शतक जड़ने वाले विराट पहले भारतीय खिलाड़ी है, जबकि पूरी दुनिया में ऐसा करने वाले वे केवल दसवें बल्लेबाज हैं। फिलहाल विंडीज के खिलाफ जारी टी20 में विराट को आराम दिया गया है।

"यह रिकार्ड है सचिन के द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकार्ड। सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं और ये रिकार्ड तोड़ने के लिए आपको कम से कम 24 साल तक खेलना होगा।"

सहवाग ने कोहली की उपलब्धि पर आगे बात करते हुए कहा, " कोहली में कुछ खास बात हैं जो वे लगातार रन बना रहे हैं। मैं सचिन समते बहुत बड़े बड़े खिलाड़ियों के साथ खेला हूं लेकिन उनके कैरियर में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। विराट के साथ अब तक ऐसा नहीं हुआ है। वे लगातार शानदार खेल दिखाते हुए रन पर रन बनाए जा रहे हैं।"

Story first published: Saturday, November 10, 2018, 15:22 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+