For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीरेंद्र सहवाग हुए हार्दिक पांड्या के मुरीद, बल्लेबाजी को लेकर कही ये बातें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) के आलराउंडर हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) पर आगामी विश्व कप(World Cup) में सबकी नजरें रहने वाली हैं। पांड्या ने जिस तरह आईपीएल(IPL) में खुद को पेश किया है वो काबिलेतारीफ है। उनकी बल्लेबाजी से हर कोई प्रभावित है, वहीं गेंदबाजी की बदाैलत भी पांड्या अपने करियर को निखारते दिख रहे हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी पांड्या के मुरीद हो चुके हैं। सहवाग ने कहा कि हार्दिक पांड्या के गेंद और बल्‍ले से प्रदर्शन के आस-पास कोई नहीं है। अगर कोई उनके करीब होता, जैसे बीसीसीआई(BCCI) ने थ्री डाइमेंशनल खिलाड़ी को चुना तो फिर पांड्या की वापसी टीम में नहीं होती।'

सहवाग ने क्रिकेटनेक्‍स्‍ट को दिए साक्षात्कार के दाैरान कहा कि मैं हैरान हूं कि पांड्या चैट शो मामले में फंसने के बावजूद भी फिर से खड़ा हुआ है। पांड्या-राहुल को सजा मिल चुकी है और उन्‍हें बीच ऑस्‍ट्रेलियाई दौरे से वापस बुला लिया गया था। उन्‍हें महसूस हुआ होगा कि अगर बीसीसीआई अध्‍यक्ष मजबूत हुए और सीओए ने इस मामले को ढंग से नहीं संभाला तो उन्‍हें दिक्‍कत झेलनी पड़ेगी। वह अपनी वापसी को लेकर मानसिक रूप से काफी निराश भी हुए होंगे क्‍योंकि हर कोई इस बारे में बात कर रहा था कि उन्‍होंने क्‍या कहा और क्‍या किया तो पूरा ध्‍यान उन्‍हीं पर था। वहीं सहवाग ने कहा कि जब पांड्या मुश्किल दाैर में थे तो उनकी जगह अगर कोई अन्य खिलाड़ी ले लेता तो फिर पांड्या के लिए वापसी करना मुश्किल भरा हो सकता था।

पांड्या साल की शुरूआत में काॅफी विद करण शो के दाैरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बैठे थे जिसके बाद उनकी खूब बदनामी व आलोचना हुई थी। खैर उन्होंने अब 10 लाख का जुर्माना भरते हुए गलती स्वीकार की। पांड्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर टीम को खिताब भी दिलाया। उन्होंने 15 पारियों में 191.42 के स्‍ट्राइक रेट से 402 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 91 रन रहा। वहीं सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी पांड्या के नाम ही रहा जो 17 गेंदों में निकला था।

Story first published: Thursday, May 16, 2019, 13:54 [IST]
Other articles published on May 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+