बीजिंग, 24 जुलाई: चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों का स्वागत जोरदार आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। ऐसा ही मंजर समापन समारोह में भी देखने को मिलेगा।
ओलंपिक आयोजन समिति के उद्घाटन और समापन समारोह के कार्यकारी उपनिदेशक वांग निंग के मुताबिक आतिशबाजी का आयोजन उद्घाटन और समापन समारोह के आखिरी 20 मिनट तक किया जाना है। समिति इस कोशिश में है कि बीस मिनट की वो आतिशबाजी लोगों को जीवन भर याद रहे।
खास बात यह है कि इस आतिशबाजी को यादगार बनाने के लिए पिछले दो साल से तैयारी की जा रही हैं। इसके माध्यम से ओलंपिक इतिहास के रंगीन पक्ष को दिखाया जाएगा।