सहवाग ने भारतीय सेना को भेजा दिवाली पर बधाई संदेश, आपसे की है ये अपील

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दिवाली के मौके पर भारतीय सेना को बधाई संदेश भेजा है। अपने एकाउंट से ट्वीट किए गए वीडियो में सहवाग ने देश के फौजियों को सलाम किया है और कहा है कि हमारी मौज का कारण सैनिक हैं।

उन्होंने कहा है कि आज हमारा देश मना रहा है मौज क्यों कि हमारे पास है इतनी जबरदस्त फौज, हमारी फौज ही हमारी मौज का कारण है।'

पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने पर अजय देवगन का बड़ा बयान, कहा- प्रोड्यूसर को मजबूर नहीं कर सकते

फौजी भाई को देखो तो सैल्यूट ठोंको

कहा कि 'बिना शर्त वाला प्यार अगर किसी से सीखना है तो फौजी भाइयों से बेहतर किसी से नहीं सीख सकते। मैं देशवासियों से गुजारिश करना चाहूंगा कहीं भी, किसी भी फौजी भाई को देखो तो एक सैल्यूट ठोंको।'

सहवाग ने आगे कहा 'फौजी भाइयों आपको 125 करोड़ देशवासियों की ओर से आपको हैप्पी वाली दिवाली। कुछ लोग समझेंगे और कुछ नहीं समझेंगे, लेकिन ये दिवाली सिर्फ हम मना रहे हैं आप लोगों की वजह से। आप है तो हम हैं, जय हिंद।'

सहवाग के इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिट्विट किया है।

सहवाग ने सेना को दिवाली के मौके पर सेना को यह बधाई संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम के तहत भेजी है जिसमें देश का कोई भी नागरिक सेना को अपनी ओर से बधाई संदेश भेज सकता है।

Story first published: Tuesday, October 25, 2016, 20:27 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+