बर्फ में धुआंधार पारी खेलने के बाद बोले वीरू, 'इन हाथों ने हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले'

नई दिल्ली। स्विटरजरलैंड की बर्फीली वादियों में गुरुवार को क्रिकेट के दिग्गजों ने अपने हाथ आजमाए। आईसीसी के आइस क्रिकेट चैलेंज के तहत यहां खेले जा रहे दो दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन वीरेंदर सहवाग की डायमंड्स टीम को शाहिद अफरीदी की टीम 'रॉयल्स' के हाथों 6 विकेट से शिकस्त मिली। हालांकि उससे पहले वीरू ने जरूर अपनी टीम के लिए चिर परिचित अंदाज में बैटिंग कर एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

वीरेंद्र सहवाग मैच में पूरे फॉर्म में दिखे, उनकी बल्लेबाजी देख ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वीरू जब बैटिंग करने आते थे तो दर्शकों को उम्मीद रहती थी कि वे छक्के ये चौके से पारी की शुरुआत करेंगे बर्फ के मैदान पर भी वीरू ने कुछ ऐसा ही किया। वीरु ने अपनी पारी की शुरुआत चौका लगाकर की। बता दें कि सहवाग ने जब आईपीएल की शुरुआत में अपनी पहली गेंद खेली थी, तब उन्होंने चौका लगाकर शुरुआत की थी।

उसके बाद कुछ ही समय पहले अमेरिका में खेली गई मास्टर्स प्रीमियर लीग की शुरुआती गेंद पर भी उन्होंने चौका जड़ा था। वीरेंदर सहवाग ने अपनी पारी में कुल 31 गेंदों पर 62 रन बनाए। इस दौरान वीरू ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े। हालांकि वीरू की ये पारी उनकी टीम के काम नहीं आई और उन्हें अफरीदी की टीम के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शाहिद अफरीदी की टीम रॉयल्स की तरफ से ओवैस शाह ने 34 गेंदों में 74 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

जैसा की सहवाग को हमेशा से मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता रहा है। इस मैच के बाद भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल इंस्टाग्राम पर अपना एक स्कोरकार्ड का फोटो शेयर करते हुए लिखा- "इन हाथों ने हथियार जरूर छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले"। सहवाग के इस फोटो पर उनके फैंस ने भी जमकर मजे लिए। एक फैन ने लिखा, "बाजीराव की तलवार और वीरू पाजी के खेल पर कभी संदेह नही करते"।

यहां देखें फुल मैच हाईलाइट-

Story first published: Friday, February 9, 2018, 12:09 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+