For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान की हार के लिए सानिया को किया ट्रोल तो सहवाग-शोएब ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली करारी हार के बाद से वहां के फैन्स बेहद निराश हैं। यही नहीं पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ डिनर करती नजर आती हैं। ट्रोलर्स ने उनके इस वीडियो को हुक्‍का पार्टी का वीडियो बताते हुए न केवल इसे पाकिस्तानी टीम की हार से जोड़ दिया, बल्कि सानिया मिर्जा को सोशल मीडिया पर जमकर निशाना साधा गया। हालांकि, सानिया मिर्जा पर निशाना साधने वालों को अब भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान टीम के फास्ट बॉलर्स में शुमार रहे शोएब अख्तर ने अपने अंदाज में करारा जवाब दिया है।

सानिया की इसी तस्वीर को लेकर हुआ बवाल

सानिया की इसी तस्वीर को लेकर हुआ बवाल

सानिया मिर्जा के वीडियो को लेकर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए शोएब अख्तर और वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि किसी को भी खिलाड़ियों के परिवारों पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है, भले ही टीम ने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, "उन्हें समझ नहीं आया कि कुछ पाकिस्तानी प्रशंसकों ने हार के लिए सानिया मिर्जा को क्यों जिम्मेदार ठहराया। लोग सानिया मिर्जा को पाकिस्तान की हार के लिए दोषी ठहरा रहे हैं। पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स कह रहे हैं कि वो हार का कारण थीं। लेकिन उनकी गलती क्या है?"

शोएब अख्तर की भविष्यवाणी- विश्व कप के बाद होगी पाकिस्तान के 7 खिलाड़ियों की छुट्टी

शोएब अख्तर की ट्रोलर्स को नसीहत- किसी की निजी जिंदगी में झांकने का उन्‍हें कोई हक नहीं

शोएब अख्तर की ट्रोलर्स को नसीहत- किसी की निजी जिंदगी में झांकने का उन्‍हें कोई हक नहीं

अपने यू-ट्यूब चैनल पर शोएब अख्‍तर ने सानिया मिर्जा के समर्थन में एक वीडियो जारी करते हुए ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आगे कहा, "सानिया मिर्जा को अकसर भारत या फिर पाकिस्तान के फैन्स निशाना बनाते रहते हैं। इस बार पाकिस्तान के फैन्स इसके पीछे हैं। वे उससे पूछ रहे हैं कि वह वहां क्यों गई थी?" अख्तर ने कहा, "शोएब मलिक उनके पति हैं। वे एक साथ भोजन करने गए थे.. उन्होंने क्या गलत किया?" यही नहीं अख्तर ने ट्रोलर्स को नसीहत देते हुए कहा कि किसी की निजी जिंदगी में झांकने का उन्‍हें कोई हक नहीं है और वे लोग ऐसा नहीं करें।"

शोएब के साथ सहवाग ने भी सानिया के पक्ष में रखी अपनी बात

शोएब के साथ सहवाग ने भी सानिया के पक्ष में रखी अपनी बात

शोएब अख्तर के साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग ने भी कहा कि अगर किसी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो इसके लिए किसी को भी खिलाड़ियों के निजी जीवन के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है। शोएब अख्तर के यू-ट्यूब चैनल पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आप किसी खिलाड़ी के निजी जीवन को उनके पेशेवर करियर से जोड़ सकते हैं। मैंने इससे पहले भी विराट कोहली के आउट होने और अनुष्का शर्मा के मैच देखने आने को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। मेरा मानना है कि आप किसी के परिवार पर टिप्पणी नहीं कर सकते.. भले ही आप अपनी टीम और अपने खिलाड़ियों को लेकर कितने ही भावुक क्यों नहीं हों लेकिन आप उनके निजी जीवन में नहीं जा सकते।"

'सानिया मिर्जा और शोएब मलिक कहां जाते हैं, कोई सवाल नहीं उठा सकता'

'सानिया मिर्जा और शोएब मलिक कहां जाते हैं, कोई सवाल नहीं उठा सकता'

सहवाग ने आगे कहा, "किसी को भी इस बात का अधिकार नहीं है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक कहां जाते हैं, क्या खाते हैं...इस मामले में कोई भी सवाल नहीं उठा सकता है। ये मलिक परिवार की जिंदगी है। शोएब मलिक को भारत-पाकिस्तान मैच के लिए खुद को तैयार करना है और यह उसकी इच्छा पर निर्भर करता है कि वह कैसे तैयारी करना चाहते हैं.. उन्हें वैसे ही तैयारी करने देना चाहिए। किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।"

वीडियो को लेकर वीना मलिक ने सानिया मिर्जा पर साधा था निशाना

वीडियो को लेकर वीना मलिक ने सानिया मिर्जा पर साधा था निशाना

बता दें कि सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक वायरल वीडियो को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने ट्वीट किया था। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर वीना मलिक ने सानिया मिर्जा की पेरेंटिंग पर सवाल पूछते हुए लिखा था कि सानिया, मैं वास्तव में बच्चे के लिए बहुत चिंतित हूं। आप लोग उसे शीशा पैलेस जैसी जगह पर लेकर गए, क्या यह उसकी सेहत के लिए खतरनाक नहीं है? जहां तक मुझे जानकारी है कि आर्ची जंक फूड के लिए जाना जाता है और यह किसी खिलाड़ी और उसके बच्चे के लिए ठीक नहीं है। आप खुद एक खिलाड़ी हैं और मां भी, क्या आपको यह बात नहीं पता?

वीना मलिक के ट्वीट पर सानिया ने दिया करारा जवाब

वीना मलिक के ट्वीट पर सानिया ने दिया करारा जवाब

वीना मलिक के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सानिया मिर्जा ने जवाब दिया कि वीना, मैं अपने बच्चे को शीशा पैलेस नहीं लेकर गई। आपको या दुनिया में किसी को भी इस बारे में चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अपने बच्चे ख्याल किसी भी दूसरे शख्स से कहीं ज्यादा अच्छी तरह रख सकती हूं। दूसरी बात यह है कि ना तो मैं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की डाइटीशियन हूं और ना ही उनकी मां, प्रिंसिपल और टीचर, जो यह ध्यान रखूं कि वो कब सोते हैं, कब उठते हैं और कब खाते हैं...हालांकि आपकी चिंता के लिए धन्यवाद... ये बहुत मायने रखता है।

Story first published: Thursday, June 20, 2019, 16:44 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+