नई दिल्ली। टीम इंडिया के बेस्ट ओपनर्स में से एक रहे वीरेन्द्र सहवाग इन दिनों क्रिकेट ऑल स्टार्स खेल रहे हैं। वीरू के नाम से लोकप्रिय सहवाग को लोग धांसू क्रिकेटर के अलावा किशोर कुमार का बहुत बड़ा फैन भी कहते हैं।
लेकिन क्रीज पर उनकी दीवानगी पहली बार दिखी,दरअसल वार्न वॉरियर्स ने सचिन ब्लास्टर्स को जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके कारण हर क्रिकेट प्रेमी सहवाग से विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहा था। सहवाग ने आते ही कुछ शॉट बढ़िया खेले इससे लोगों की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई।
लेकिन जिस वक्त वीरू मात्र 14 रनों पर खेल रहे थे उस वक्त माइक्रोफोन पर कमेंटेटरों ने पूछा गया कि इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए आपके मन में क्या चल रहा है। इस सवाल के जवाब में सहवाग ने कहा कि मेरे मन में तो किशोर कुमार का गाना चल रहा है, अगर आप इजाजत दे तो मैं गीत गुनगुना लूं।
भला कमेंटेटर वीरू को क्यों मना करते...सहवाग को तुरंत उन्होंने ग्रीन सिग्नल दे दिया लेकिन इस गाने को गाने के बाद सहवाग मियां अजीत अगरकर की बेहद ही खूबसूरत गेंद पर क्लीन बोर्ड हो गये। इस मजेदार घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।