For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सहवाग फेल भी होते तब भी गांगुली ना निकालते टीम से, हुआ रोचक खुलासा

नई दिल्ली। पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा। ना सिर्फ क्रिकेट करियर बल्कि इस बीच उनसे जुड़े कई किस्से भी मजेदार हैं जो सुनने के लायक हैं। सहवाग ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखे अपने एक कॉलम में रोचक खुलासा करते हुए बकाया कि कैसे उन्हें ओपनिंग करने का माैका साैरव गांगुली द्वारा मिला। सहवाग ने यह भी बताया कि उन्हें ओपनिंग में सेट करने के लिए गांगुली ने कैसे उनका सपोर्ट किया।

सहवाग ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली की भी जमकर तारीफ की। सहवाग ने बताया मेरे टॉप ऑर्डर में दादा की बड़ी भूमिका थी। इसकी शुरुआत उस समय हुई जब दादा ने मुझसे पारी शुरू करने के लिए पूछा। मेरा जवाब था, ''आप खुद ओपनिंग क्यों नहीं करते, सचिन भी ओपन कर सकते हैं।''

सहवाग ने आगे बताया, ''गांगुली ने साफ बात करते हुए कहा कि ओपनिंग स्लॉट खाली है। यदि तुम इस स्लॉट को भरते हो तो टीम में तुम्हारी जगह सुनिश्चित होगी। लेकिन यदि तुम मिडिल ऑर्डर में ही खेलना चाहते हो तो मुझे किसी के चोटिल होने का इंतजार करना होगा।'' सौरव ने सहवाग को सुझाव देते हुए कहा, ''मैं तुम्हें ओपनर के रूप में तीन या चार पारियां दूंगा। यदि तुम असफल होते हो तब भी तुम टीम में बने रहोगे। तुम्हें ड्रॉप करने से पहले मैं तुम्हें मिडिल ऑर्डर में एक मौका जरूर दूंगा।''

दिल्ली के बल्लेबाज सहवाग ने यह स्वीकार किया कि यहां से उनके क्रिकेट करियर का कायाकल्प हुआ। सहवाग ने कहा, ''उनके भीतर साफगोई है। इसी ने मेरे भीतर आत्मविश्वास पैदा किया। मैंने सोचा कि दादा मुझे इतना सपोर्ट कर रहे हैं, तो मुझे ओपनर की कोशिश करनी चाहिए। मैं आज जो कुछ भी हूं दादा की वजह से हूं।''

Story first published: Monday, October 28, 2019, 21:58 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+