कश्मीरी युवक को जीप से बांधने वाले सेना के मेजर गोगोई के लिए सहवाग ने किया खास ट्वीट

नई दिल्ली। घाटी में पत्थरबाजों से निपटने के लिए कश्मीरी युवक को जीप से बांधने वाले मेजर नितिन गोगोई का सेना की ओर से सम्मान किए जाने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। इनमें क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का भी नाम शामिल है। सहवाग ने ट्वीट के जरिए सेना के इस अधिकारी जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्हें सेना की ओर से दिए गए सम्मान की बधाई भी दी है।

सहवाग ने खास ट्वीट में मेजर गोगोई को दी बधाई

मेजर नितिन गोगोई को आतंकवाद निरोधी कार्रवाई के लिए आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने खुद सम्मानित किया और उन्हें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) कॉमेंडेशन कार्ड से नवाजा गया। उनके इस सम्मान को लेकर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने खास ट्वीट किया। सहवाग के बारे में आमतौर पर देखा गया है कि वो कुछ अलग तरह के ट्वीट करते हैं। अकसर उनके ट्वीट का अंदाज कुछ मजाकिया होता है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने ट्वीट में ऐसा कुछ नहीं किया। सहवाग ने ट्वीट में लिखा कि मेजर नितिन गोगोई आपको कॉमेंडेशन मेडल मिलने की बधाई। आपने हमारे जवानों और ड्यूटी पर तैनात दूसरे अधिकारियों को सकुशल बाहर निकाल करके अद्भुत साहस का प्रदर्शन किया है। सहवाग ने इस ट्वीट के जरिए अपने आलोचकों को भी जवाब देने की कोशिश की है।

बता दें पिछले महीने 9 अप्रैल को मेजर नितिन गोगोई उस समय सुर्खियों में आए थे घाटी में पत्थरबाजों से निपटने के लिए उन्होंने आर्मी जीप पर एक स्थानीय युवक को बांधा था। उस युवक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। बाद में भारतीय सेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए। सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी में मेजर गोगोई को क्लीन चिट दी गई थी। ये पूरा घटनाक्रम तब हुआ जब 9 अप्रैल को श्रीनगर में लोकसभा उपुचनाव हो रहे थे।

इसे भी पढ़ें:- कश्मीरी युवक को जीप से बांधने वाले मेजर को सेना ने किया सम्मानित

Story first published: Wednesday, May 24, 2017, 3:22 [IST]
Other articles published on May 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+