नई दिल्ली। बात ट्विटर पर मजाक की हो और टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग चुप रह जाएं, ऐसा संभव है क्या, आपका जवाब होगा नहीं, तो आप सही हैं।
दरअसल जैसे ही सोमवार को टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराया, ट्विटर पर जेम्स एंडरसन को लेकर मजाक उड़ने लगा क्योंकि वो मैच की दोनों पारियों की पहली गेंद पर जीरो पर आउट यानी कि किंग पेयर के शिकार बने हैं।
जिस पर वीरू ने चुटकी ली और ट्विटर पर 140 कैरेक्टर के अंदर अपना एक पुराना हिसाब चुकता कर दिया। सहवाग ने ट्वीट किया कि 2011 में मुझे दोनों पारी में जीरो पर आउट करने के बाद एंडरसन ने मेरी तुलना आर्यभट्ट (दुनिया को जीरो देने वाले) से की थी, आज खुद किंग पेयर बन गए, कर्म का फल।
गौरतलब है कि एंडरसन इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक बार जीरों पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए गए हैं। दाएं हाथ से गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले एंडरसन अब तक 21 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।
Jimmy Anderson made me pay tribute to Aryabhatta by getting me out for a King pair in 2011. Today,he too got a King pair.#KarmaBites 😀
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 21 November 2016