सहवाग बोले तिहरे शतक से 1000 रीट्वीट ज्यादा रोमांचक

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में जबरदस्त पारी खेलने के बाद टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर धमाकेदार पारी खेल रहे हैं। अपने ट्वीट्स को लेकर सहवाग अक्सर चर्चा में रहते हैं। सहवाग के फैंस को उनके ट्वीट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है, वह जिस तरह से अपनी बैटिंग से लोगों का मनोरंजन करते थे ठीक उसी अंदाज में वह सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन करते हैं।

पिछले कुछ दिनों में सहवाग अपने खास अंदाज में लोगों जन्मदिन की बधाई देने की वजह से चर्चा में थे। इस बार सहवाग ने ट्विटर पर अपनी बढ़ती लोकप्रियता को तीहरे शतक की अनुभूति से बेहतर बताया है। सहवाग ने तमिल नाडु प्रीमियर लीग के दौरान कहा कि ट्विटर उनके लिए काफी रोमांच पैदा करता है। सहवाग ने कहा कि वह खुश हैं कि उनका बीसीसीआई से किसी भी तरह का करार नहीं है और वह आजादी के साथ ट्वीट कर सकते हैं।

सहवाग ने कहा कि ट्विटर पर 1000 रीट्वीट तिहरे शतक से बेहतर महसूस हो रहा है। सहवाग ने मदुरै सुपर जायंट्स के लोगो, जर्सी और गीत के लांच के मौके पर बोल रहे थे। सहवाग ने कहा कि जबसे हम क्रिकेट खेल रहे हैं हमें इस बात की अनुमति नहीं थी की ट्वीट कर सकें क्योंकि हमारा बीसीसीआई से करार था।

सुषमा स्वराज की भी तारीफ की

सहवाग ने ट्विटर एक सवाल का जवाब देते हुए लिखा है कि सुषमा स्वराज से बेहतर ट्वीट कोई नहीं करता है। उनहोंने कहा कि मैं सुषमा स्वराज लोगों को मुश्किलों से निकाल रही हैं जबकि मैं सिर्फ लोगों को खुश करने का छोटा सा प्रयास कर रहा हूं।

किशोर का गाना गाते हैं ट्वीट के समय

वहीं एक दिलचस्प ट्वीट का जवाब देते हुए सहवाग ने जाहिर किया कि वह ट्वीट करते समय किसका गाना गाते हैं। सहवाग ने ट्वीट करके कहा है कि वह ट्वीट करते समय किशोर कुमार का गाना गाते हैं।

Story first published: Thursday, August 11, 2016, 12:38 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+