For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खुद को 'गंजा' बता, सहवाग ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, शेयर की ये तस्वीर

Virender Sehwag trolls himself on Raksha Bandhan, Know Why | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी कमेंट्री और सोशल मीडिया पर हंसी भरे पोस्ट अक्सर वायरल होते रहते हैं। किसी को जन्मदिन की बधाई देनी हो या किसी कि कामयाबी का जिक्र करना हो सहवाग अपने ही अंदाज में करते हैं। दरअसल वीरु की बहनों का नाम अंजू और मंजू है। सहवाग ने दोनों से राखी बंधवाई और तस्वीरें साझा की।रक्षाबंधन के मौके पर भी उन्होंने एक मजेदार ट्वीट किया। इस ट्वीट में वह अपनी दोनों बहनें अंजू और मंजू से राखी बंधवा रहे हैं। इस दौरान वीरू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अपनी प्यारी बहन 'अंजू जी' और 'मंजू जी' के साथ हाफ गंजू रक्षा बंधन का त्यौहार मना रहा हूं।

ये पहली बार नहीं है जब सहवाग ने खुद को गंजा कहा है। इससे पहली पिछली रक्षाबंधन को भी उन्होंने इसी अंदाज में ट्वीट किया था। तब राखी बंधवाते हुए उन्होंने खुद को मनोरंजक ढंग से इंट्रोड्यूस करते हुए लिखा- मेरी बहनें अंजू जी और मंजू जी और मैं हाफ गंजू।

सहवाग के करियर के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 104 टेस्ट में 49 से ज्यादा की औसत से 8589 रन बनाए हैं। अपने टेस्ट करियर में सहवाग ने 23 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट में वह दो तिहरे शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय है। वनडे में 251 वनडे में सहवाग के नाम 8273 रन दर्ज है। 50 ओवर की क्रिकेट में उन्होंने 15 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी-20 में उन्होंने भारत की तरफ से 19 मैच में 394 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, August 27, 2018, 17:02 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+