सहवाग के ट्वीट से नाराज हुए पाक फैन्स, भारतीय फैन्स ने दिया जवाब

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। सहवाग अपने इन्हीं ट्विटर की वजह से कई बार मुश्किलों में फंस जाते हैं। सहवाग के ऐसे ही एक ट्वीट की वजह से पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस नाराज हो गए हैं। दरअसल सहवाग ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की लगातार हार को लेकर एक ट्वीट किया है। नेहरा जी की चोट पर सहवाग को क्यों याद आया 'गब्बर'?

सहवाग ने अगले साल होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी में होने वाले भारत-पाक मैच में टीम इंडिया की जीत का दावा करते हुए लिखा कि अरे वाह भारत और पाकिस्तान मैच में सिर्फ एक साल बचा है। मैं पाकिस्तानी भाइयों से रिक्वेस्ट करूंगा कि वो अपने टीवी सेट्स ना तोड़ें।

हार जीत लगी रहती है। जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस नाराज हो गए। सहवाग के इस कमेंट के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। पाक क्रिकेटर फैंस भद्दे-भद्दे कमेंट्स करने लगे। सहवाग के इसी ट्वीट के बाद कई पाकिस्तानी फैन्स ने उन्हें जवाब दिया, तो वहीं भारतीय फैन्स ने सहवाग का बचाव करना शुरू कर दिया।

Story first published: Monday, June 6, 2016, 19:56 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+