For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पृथ्वी शाॅ ने खेली धमाकेदार पारी, वीरेंद्र सहवाग का आया जबरदस्त रिएक्शन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आसानी से 7 विके से पस्त कर दिया। शिखर धवन की कप्तानी ने सभी खिलाड़ियों ने अपना श्रर्वश्रेष्ठ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रीलंका ने 263 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन पृथ्वी शाॅ की धमाकेदार पारी के साथ भारत को विस्फोटक शुरूआत मिली। शाॅ ने धवन के साथ ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 58 रनों की साझेदारी की। टीम की ऐसी शुरूआत देख पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी अपना रिएक्शन देने से नहीं बच पाए।

सहवाग ने किया ट्वीट

सहवाग ने किया ट्वीट

पृथ्वी शाॅ ने महज 24 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चाैके भी शामिल रहे। पृथ्वी शॉ को उनकी बैटिंग के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। उनके इस प्रदर्शन के बाद अब सहवाग का ट्वीट वायरल हो गया है। पृथ्वी शॉ ने इस तरह से बल्लेबाजी की कि उसने पहले 5 ओवर में ही श्रीलंका को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी पर वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार रिएक्शन दिया है। पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी में तेंदुलकर, सहवाग और लारा की झलक दिखती है। ऐसी कई चर्चाएं हुईं।

सहवाग ने ट्विटर पर अपनी, ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "हमने पहले 5.3 ओवर हमारा जलवा रहा।" इस ट्वीट के बाद लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं।

सिर पर लगी थी गेंद

सिर पर लगी थी गेंद

मैच के दाैरान शाॅ के सिर पर गेंद लगी थी, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने खेलना जारी रखा। इसको लेकर शाॅ ने मैच के बाद कहा, ''मैं अब ठीक हूं। उस सयम थोड़ा दर्द था पर अब सब ठीक है। हेलमेट पर गेंद लगने के बाद थोड़ा सुन्न था और साफ दिख नहीं रहा था। मेरा फोकस हट गया था। मुझे क्रीज छोड़ देनी चाहिए थी, लेकिन आगे से मैं ध्यान रखूंगा।'' शाॅ ने कहा कि जब मैं खेलने आया तो द्रविड़ सर ने मुझे कुछ भी नहीं कहा, मैं बस जब बल्लेबाजी करने गया तो मैनें खराब गेंदो का इंतजार किया। मैं स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाना चाह रहा था। पिच काफी अच्छी थी।"

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया 'दम'

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया 'दम'

श्रीलंका ने मैच की पहली पारी में 9 विकेट खोकर 262 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य को 7 विकेट और 80 गेंद शेष रहते पूरा कर लिया। कप्तान शिखर धवन (86) और ईशान किशन (59) ने भारत को चुनौती पूरी करने में मदद की। चाैथे नंबर पर आए मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। अंत में सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 36.4 ओवर में ही जीत दिला दी। वहीं धवन 95 गेंदों में 86 रन बनाकर नाबाद रहे। अब दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, July 19, 2021, 9:57 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+