नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर जिस तरह से वीरेंद्र सहवाग धुंआधार बल्लेबाजी करते थे ठीक उसी अंदाज में वह ट्विटर पर हर रोज नये धमाके कर रहे हैं। सहवाग अपने दिलचस्प ट्वीट के लिए जाने जाते हैं, इस बार उन्होंने जेम्स एंडर्सन के बारे में ट्वीट किया है।
Video: जानिए किस महानतम क्रिकेटर से मिलना चाहते हैं विराट
सहवगा ने तेज गेंदबाज जेम्स एंडर्सन को जन्मदिन की बधाई देते वक्त ट्वीट किया वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सहवाग ने ट्वीट में लिखा है कि जन्मदिन मुबारक एंडर्सन, इसके आगे उन्होंने लिखा है कि आपसे पहले हमारे यहां एक ही एंडर्सन ज्यादा मशहूर थी।
Happy BdayJames Anderson @jimmy9 .Before u most popular Anderson here was Pamela Anderson.#ModernDayGreat pic.twitter.com/jvnn2ufPnd
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 30, 2016
सहवाग ने लिखा है कि जेम्स एंडर्सन से पहले लोग पामेला एंडर्सन को जानते थे। कुछ इसी ही अंदाज में उन्होंने सोनू निगम को जन्मदिन की बधाई दी है। सोनू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंनें उनके गाने का जिक्र किया है।
Happy Bday @sonunigam ,Enjoyed singing many of ur songs while batting,"Ab mujhe Raat Din"when I scored165 vs SouthAfrica at EdenGardens,2010
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 30, 2016
सहवाग ने सोनू निगम को बधाई देते हुए लिखा है कि बल्लेबाजी करते हुए मैं आपके गाने गुनगुनाया करता था। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जब मैंने 165 रन बनाये थे तो उस वक्त मैं अब मुझे रात दिन तुम्हारा ही खयाल है गुनगुना रहा था।