Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को हराया, वीरू बोले- 'बाप बाप होता है'

नई दिल्ली। अपने मजेदार ट्वीट से चर्चा में रहने वाले वीरेन्द्र सहवाग ने एक बार फिर ऐसा ट्वीट किया है कि लोग उनकी बात कर रहे हैं। वीरेन्द्र सहवाग के ट्वीट पर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनका विरोध भी कर रहे हैं।

वीरेन्द्र सहवाग ने रविवार को रात 9 बजे एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- कल की स्टोरी का सार यह है कि मां की ममता जीत आसान बना देती है, आज की स्टोरी का सार यह है कि बाप बाप होता है (#BaapBaapHotaHai).

आपको बता दें कि सहवाग ने ये ट्वीट भारत और पाकिस्तान के बीच मलेशिया में खेले गए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत द्वारा पाकिस्तान को 3-2 से हराने के बाद किया गया है।

वहीं इससे एक दिन पहले भारत ने न्यूजीलैंड को क्रिकेट में 190 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। इसकी खास बात यह थी कि सभी खिलाड़ियों ने अपनी मां के नाम की जर्सी पहनी थी। इसी को लेकर सहवाग ने अपने ट्वीट में कहा है कि मां की ममता जीत आसान बना देती है।

आयरन लेडी 'इंदिरा' के सीने में दागी गई थीं 31 गोलियां, चढ़ा था 88 बोतल खून

वहीं दूसरी ओर, उनकी तरफ से किया गया 'बाप बाप होता है' वाला ट्वीट हॉकी में पाकिस्तान की हार के बाद पाकिस्तान पर किया गया तंज है। वीरेन्द्र सहवाग के ट्वीट पर कुछ लोग तो उनकी साथ खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं।

वहीं कुछ लोग हॉकी में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने पर यह भी कह रहे हैं कि भारत न सिर्फ सीमा पर बल्कि हॉकी में भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+