For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हमारी लड़कियों में बहुत दम है', भारत की जीत पर गदगद हुए वीरेंद्र सहवाग

नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट टीम में भारतीय टीम ने तहलका मचाया हुआ है। टीम ने शनिवार श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट लगातार चाैथी जीत दर्ज कर ली है। महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में इस बार पहली बार टीम सबसे खतरनाक नजर आ रही है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 9 विकेट खोकर 114 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन जवाब में एक बार फिर शैफाली वर्मा का कहर देखने को मिला जिसकी बदाैलत टीम 7 विकेट से मुकाबला जीत गई। इस जीत पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग बेहद खुश नजर आए और उन्होंने ट्वीट के जरिए तारीफ की।

किया ये ट्वीट

किया ये ट्वीट

सहवाग ने भारत की जीत पर ट्वीट करते हुए लड़कियों को दमदार बताया। उन्होंने लिखा, "हमरी लडकियों में बहुत दम है। शैफाली वर्मा ने फिर से शानदार प्रदर्शन किया और राधा यादव ने मैच विजयी गेंदबाजी की। सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं।''

शैफाली ने खेली अहम पारी

शैफाली ने खेली अहम पारी

शैफाली ने 34 गेंदों में 7 चाैके व 1 छक्का लगाकर 47 रनों की पारी खेली। हालांकि वो रन आउट होकर अर्धशतक लगाने से चूक गईं। वहीं गेंदबाजी में राधा यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। अब टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा। यह आठवां टी20 विश्व कप टूर्नामेंट है। अभी तक भारतीय टीम एक भी बार खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी है लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि हरमनप्रीत काैर की कप्तानी में महिला टीम नया इतिहास रच सकती है। पिछली बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया थी जिसे भारत ने लीग के पहले मैच में ही बुरी तरह से हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया था।

तोड़ चुकी हैं सचिन का रिकाॅर्ड

तोड़ चुकी हैं सचिन का रिकाॅर्ड

बता दें कि 16 साल की शैफाली वर्मा ने टूर्नामेंट रन बरसाने का काम जारी रखा हुआ है। शैफाली अबतक खेले 4 मैचों में 161.00 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बना चुके हैं जिसमें 18 छक्कों के अलावा 9 चाैके भी शामिल हैं। शैफाली अभी तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें वह 146.96 की स्ट्राइक रेट से 485 रन बना चुकी हैं। उनका उच्चत्तम स्कोर 73 है। यह वही पारी है जो पिछले साल विंडीज के खिलाफ 49 गेंदों में निकलती थी जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक खास 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। यह उनके करियर का पहला अर्धशतक था। इसके साथ ही शेफाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाली भारत की सबसे युवा क्रिकेटर बन गई थीं। शेफाली ने यह उपलब्धि 15 साल और 285 दिनों में हासिल की है जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अर्धशतक 16 साल और 214 दिनों की उम्र में लगाया था।

Story first published: Saturday, February 29, 2020, 17:18 [IST]
Other articles published on Feb 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+