
सहवाग ने दिया- बेटी बचाओ, हेलमेट पहले और पहनाओ का नारा
सहवाग के इस फोटो को दो घंटे में दस हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, वहीं करीब 1.5 लोगों ने रीट्वीट किया। इसके साथ ही कई लोगों ने सहवाग की तारीफ भी की है। बता दें, सहवाग अपने ट्वीट की वजह से इन दिनों चर्चा में रहते हैं।

सहवाग को मिला ये जवाब
सहवाग के ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने भारतीय क्रिकेटरों के एक फोटो को शेयर किया है, जिसमें तीन क्रिकेटर बिना हेलमेट के बाइक पर हैं। इस फोटो में धोनी, प्रवीण कुमार और सुरेश रैना को देखा जा सकता है।

यूजर बोला-धोनी को होनी चाहिए सजा
सहवाग के फोटो के जवाब में एक यूजर ने लिखा है कि फिर धोनी को हो उम्रकैद होनी चाहिए। इस यूजर के जवाब को सात लोगों ने लाइक किया है।

मिला ये उपाय
वीरेंद्र सहवाग के जवाब में कई लोगों ने कहा कि इनके पास कार नहीं है इसलिए ये लोग बाइक से सफर करते हैं, इनके जवाब में एक यूजर ने इसका भी उपाय निकाल लिया।

तोड़ दिया लारा का रिकॉर्ड
सहवाग के फोटो को देखकर एक यूजर फोटो शेयर करते हुए लिखा है, पाजी इस आदमी ने तो लारा के 400 का Record तोड दिया।

एक बाइक पर पांच सवार
ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर ने ट्रिपलिंग का एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में पांच को बिना हेलमेट के बाइक पर बैठा देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- दो राज्यों के चुनाव में बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकता है ये विदेशी बवंडर


Click it and Unblock the Notifications
