For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : रोचक होंगे आज के दोनों मुकाबले

By Staff

इंग्लैंड की टीम इस मैच के जरिए अपना विजय क्रम जारी रखना चाहेगी। उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। उसने अपने पहले सुपर-8 मैच में पाकिस्तान को हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसने शनिवार को शक्तिशाली दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाई थी।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम सुपर-8 दौर में अपने दोनों मैच हार चुकी है। छह मई को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के हाथों गंवाने के बाद मौजूदा चैम्पियन टीम को शनिवार को न्यूजीलैंड के हाथों एक रन के अंतर से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिताब बचाने के सफर का लगभग अंत हो गया है लेकिन दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर उसकी उम्मीद अब भी सांस ले रही है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सुपर-8 का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ठीक वैसे ही जैसा कि ग्रुप स्तर में रहा था। उसे भारत के हाथों हार मिली थी जबकि वह अफगानिस्ता को हराकर सुपर-8 में पहुंचा था। सुपर-8 में उसने अपने पहले मुकाबबले में न्यूजीलैंड को 13 रनों से हराया लेकिन इंग्लैंड के हाथों वह 39 रनों से हार गया।

न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्तर में दोनों मैच जीतकर टॉप पर रही थी लेकिन सुपर-8 में उसे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। उसने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के शिकस्त खाई थी लेकिन इसकी भरपाई उसने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर कर ली।

इंग्लैंड को छोड़कर बाकी सभी टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी अहम होगा क्योकि इसके जरिए ही उनके आगे के सफर का निर्धारण होगा। सबसे खराब हालत पाकिस्तान की है क्योंकि उस पर खिताब बचाने का दबाव है लेकिन उसके खिलाड़ी अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+