For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'BCCI को देना होगा उस पर ध्यान, जिता सकता है विश्वकप', सहवाग ने की पंजाब किंग्स के गेंदबाज की तारीफ

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिये प्लेऑफ का समीकरण काफी रोमांचक होता जा रहा है, जहां पर पहले 2 स्थान के लिये चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले ही क्वालिफाई कर लिया है तो वहीं पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी 14 अंक के साथ क्वालिफाई करने की कगार पर है। ऐसे में चौथे पायदान के लिये राजस्थान, कोलकाता, पंजाब और मुंबई की टीम के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच शुक्रवार को पंजाब की टीम ने राजस्थान के खिलाफ खेले गये मैच में रोमांचक जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

और पढ़ें: CSK vs RR: 19 गेंदों में अर्धशतक ठोंक जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

पंजाब किंग्स की इस जीत में उसके तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने काफी प्रभावित किया और अपने 4 ओवर के स्पेल में 32 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाये जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर सिर्फ 165 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स की टीम को शुरुआती सफलता दिलाते हुए तीसरे ही ओवर में शुबमन गिल का विकेट हासिल किया। अर्शदीप ने खतरनाक इनस्विंगर फेंकी जोकि गिल के बल्ले का अंदरुनी किनार लेकर मिडल स्टंप पर जाकर लगी।

और पढ़ें: आखिरी 17 गेंदों में 50 रन ठोंक गायकवाड़ ने लगाया पहला IPL शतक, छक्के लगाकर नाम किये कई सारे रिकॉर्ड

सहवाग ने की अर्शदीप की जमकर तारीफ

सहवाग ने की अर्शदीप की जमकर तारीफ

अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी से कई दिग्गजों को प्रभावित किया है जिसमें भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग भी नाम है। सहवाग ने पंजाब के इस युवा तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की है और खासतौर से उस गेंद की जिस पर गिल आउट होकर पवेलियन लौटे। क्रिकबज के साथ पंजाब किंग्स को मिली 5 विकेट से जीत पर बात करते हुए सहवाग ने अर्शदीप की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी काबिलियत का फायदा भारतीय टीम को भी मिल सकता है। बीसीसीआई को इस युवा गेंदबाज पर ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि वो आने वाले 2 विश्वकप में टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा सकता है।

भारत के लिये बड़ा अहम साबित होगा यह गेंदबाज

भारत के लिये बड़ा अहम साबित होगा यह गेंदबाज

क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा,'एक बायें हाथ के तेज गेंदबाज से इस तरह की गेंद बहुत कम बार ही देखने को मिलती है जहां पर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरने के बाद अंदर की तरफ आये। अर्शदीप ने कहा कि उसने जहीर खान के साथ 3 दिन काम किया। अगर वो सिर्फ 3 दिन के अंदर गेंद को इस तरह से स्विंग करा सकता है तो जरा सोचिये कि वो इन खिलाड़ियों के साथ थोड़ा और वक्त बितायेगा तो भारतीय टीम के लिये कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। भारत के पास ऐसा गेंदबाज नहीं है तो ऐसे में बीसीसीआई को उसकी देखभाल करनी चाहिये और यह सुनिश्चित करना चाहिये कि उनका यह टैलेंट खराब न जाये।'

विश्वकप जिताने में अहम साबित होंगे अर्शदीप

विश्वकप जिताने में अहम साबित होंगे अर्शदीप

सहवाग ने आगे तारीफ करते हुए कहा कि अर्शदीप सिंह बहुत शानदार गेंदबाज हैं और अगर वो ऐसे ही कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे और शानदार प्रदर्शन करेंगे तो वो एक दिन भारतीय टीम में जरूर जगह बनायेंगे। बीसीसीआई को आने वाले दो विश्वकप का ध्यान रखते हुए अर्शदीप को तैयार करना चाहिये वो जीत दिलाने में अहम साबित हो सकते हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को खेले गये इस मैच में 166 रनों का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने कप्तान केएल राहुल के अर्धशतक और शाहरुख खान की 9 गेंद में 22 रनों की पारी के चलते 5 विकेट से जीत हासिल की। पंजाब की टीम को आखिरी 3 ओवर्स में जीत के लिये 24 रन की दरकार थी जिसे आखिरी ओवर में इस टीम ने हासिल कर लिया।

Story first published: Sunday, October 3, 2021, 0:02 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+