For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: सहवाग ने बताया विश्व कप 2021 में किन 3 गेंदबाजों को करें शामिल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के लिये यह दौरा काफी खास साबित हुआ है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन उनके लिये काफी असरदार साबित हुए हैं और उनकी पहचान भारतीय टीम के नये यॉर्कर किंग के तौर पर किया जा रहा है। तमिलनाडु से आने वाले इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने इस खिलाड़ी की तारीफ की है और अगले साल भारत में होने वाले टी 20 विश्व कप को लेकर उन तेज गेंदबाजों की बात की है जो भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

सहवाग का मानना है कि टी नटराजन अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट में शानदार रोल निभा सकते हैं और भारतीय गेंदबाजी को और खतरनाक बना सकते हैं। सहवाग ने विश्व कप 2021 के लिये 3 भारतीय गेंदबाजों का नाम शामिल किया जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के साथ मोहम्मद शमी के बजाय टी नटराजन को शामिल करने की बात कही।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में फैन्स ने किया धोनी को याद, दिल जीत लेगा कोहली का रिएक्शन, देखें वीडियो

सोनी टेन के स्पोर्टस शो में बात करते हुए सहवाग ने कहा,' टी20 एक ऐसा प्रारूप है जिसमें कुछ भी निश्चित तौर पर कह पाना मुश्किल होता है। अगर आज कोई खिलाड़ी कम रन देता है तो कल उसकी पिटाई हो सकती है। हालांकि नटराजन का एक्जिक्यूशन काफी शानदार है और उसके पास यॉर्कर, स्लोअर बॉल और लेंथ बॉल के रूप में कई क्वालिटी विकल्प मौजद हैं। उन्हें इस दौरे के बाद समझ आयेगा कि उनके करियर में कितना बड़ा बदलाव आ गया है। अगर 2021 विश्व कप में भारत के लिये बुमराह, नटराजन और भुवनेश्वर कुमार एक साथ गेंदबाजी करेंगे तो भारतीय गेंदबाजी सबसे खतरनाक साबित होगी।

सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम के पास इस समय दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज भी हैं लेकिन नटराजन की गेंदबाजी काफी हद बुमराह से मिलती जुलती है जो कि पहले ही दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं और ऐसे में किसी टीम के पास उनके जैसे 2 गेंदबाज हों तो उसे कोई रोक नहीं सकता।

और पढ़ें: AUS vs IND: क्या स्मिथ को फिर से कप्तानी नहीं देना चाहती ऑस्ट्रेलिया, जानें क्या बोले मैथ्यू वेड

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में नटराजन ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नेट बॉलर के रूप में चुने गये। हालांकि वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद उन्हें टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया और आगे चलकर वनडे सीरीज में भी शामिल किया गया। कैनबरा में खेले गये आखिरी वनडे मैच में नटराजन ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला और इसी मैदान पर उन्होंने अपना पहला टी20 मैच भी खेला।

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 10:50 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+