Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2017: अनसोल्ड ईशांत शर्मा को अचानक किसने 2 करोड़ में खरीदा और क्यों?

नई दिल्ली। कहते हैं ना क्रिकेट के खेल में किस्मत कब पलट जाए, कहा नहीं जा सकता है, आईपीएल नीलामी वाले दिन टीम इंडिया के स्टार बॉलर ईशांत शर्मा से ज्यादा दुखी शायद कोई और नहीं होगा क्योंकि नीलामी में उम्मीद थी इन्हें ऊंचे दामों में खरीदा जाएगा।

लेकिन अफसोस किसी भी फ्रेंचआईजी ने ईशांत में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी जिसके कारण सोशल मीडिया पर ईशांत का काफी मजाक भी उड़ा था।

ईशांत की किस्मत...

ईशांत की किस्मत...

लेकिन ईशांत की किस्मत ने एक बार फिर से करवट बदली है क्योंकि आईपीएल 10 के शुरू होने से एक दिन पहले उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ में खरीद लिया है। टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज को चोटग्रस्‍त मुरली विजय के स्‍थान पर टीम में जगह दी गई है।

पंजाब के हेड कोच वीरेंद्र सहवाग

जिसके बाद पंजाब के हेड कोच वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें फनी अंदाज में टीम में वेलकम किया। वीरू ने ट्विटर ने पर ईशांत की वो फोटो शेयर की है जो कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की है, जिसमें वो स्मिथ को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

बुर्ज खलीफा- इशांत शर्मा

बुर्ज खलीफा- इशांत शर्मा

सहवाग ने ट्वीट किया है कि किंग्स इलेवन पंजाब के परिवार में आपका स्वागत है बालों वाले और थोड़े बिखरे हुए बुर्ज खलीफा- इशांत शर्मा। कृपया इनका स्वागत करें जहां भी दिखें ऐसे ही मुंह बनाएं।'

बढ़िया जवाब

ईशांत भी कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने भी टीम इंडिया के इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज को बढ़िया जवाब दिया है।

77 टेस्‍ट में 200 से अधिक विकेट

77 टेस्‍ट में 200 से अधिक विकेट

आपको बता दें कि 77 टेस्‍ट में 200 से अधिक विकेट ले चुके दिल्‍ली के ईशांत शर्मा ने आईपीएल में अपना सफर कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलकर शुरू किया था. वे डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+