For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'डॉन ब्रैड मैन' को सहवाग ने अपने अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By Gautam Kumar

क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर भी अपने चुटीले अंदाज से सबका मन मोह लेते हैं।

अपने साथियों के बीच काफी कम बोलने वाले 'वीरू' अब अपने ह्यूमर से सबके चहेते बन गए हैं। लोग उन्हें अब 'सोशल मीडिया का सिद्धू' भी कहने लगे हैं।

हाल के दिनों में उन्होंने अपने शानदार ट्वीट से न सिर्फ ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया बल्कि अपने हर ट्वीट और फेसबुक स्टेटस से अपने चाहने वालों का खूब मनोरंजन भी किया।

'ब्रैडमैन जयंती' की शुभकामनाएं

दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन को जब उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तो हमेशा की तरह उनका अंदाज निराला था उन्होंने शाहरूख की तस्वीर को डॉन, खाने के ब्रेड को ब्रैड और प्रतीकात्मक तस्वीर को मैन कह ब्रैडमैन जयंती की शुभकामना दी। डॉन ब्रैडमैन को दिए जन्मदिन की बधाई के बाद ट्विटर पर #BradmanJayanti ट्रेंड करने लगा।

साक्षी से मिले सहवाग, पर 'पाजी बच गए'

रियो में देश के लिए पहला कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने जब उनसे मिलने का समय मांगा तो उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में मिलने का न्यौता दिया और मुलाकात के बाद भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहे। शुक्र है कि वो नहीं हुआ जिससे 'वो डर रहे थे'। सहवाग ने साक्षी के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "साक्षी मलिक से मुलाक़ात जबरदस्त रही। उन्होंने कुश्ती नहीं की और इसीलिए मैंने उन्हें आराम से बधाई दी कि उन्होंने देश का मान बढ़ाया।"

जन्माष्टमी पर सहवाग की 'कृष्णलीला'

क्रिकेट के मैदान पर अपने आक्रामक शॉट के कारण चर्चा में रहे वीरेंदर सहवाग ने रिटायर होने के बाद ट्विटर को जैसे अपना मैदान बना लिया है। जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण से उन्होंने अपना अनोखा रिश्ता कुछ यूं बताया।

पीयर्स मॉर्गन की लगाई क्लास

जब ब्रिटेन के एक मशहूर पत्रकार पीयर्स मॉर्गन ने भारत के ओलंपिक में लचर प्रदर्शन और दो मेडल जीतने पर मनाए जश्न पर सवाल उठाया तो उन्होंने भारत में लोगों की खुशी मनाने का अंदाज अनोखे तरीके से समझा दिया। सहवाग के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की।


एक दिवसीय क्रिकेट में अब तक 1510 शतक लग चुके हैं, वीरू ने यह तथ्य भी अपने अंदाज में अपने चाहने वालों से साझा किया। उन्होंने लिखा इस महाशय ने लगाया था ODI क्रिकेट का पहला शतक ।

उन्होंने हाल में यह भी कहा था कि एक तिहरे शतक से ज्यादा खुशी 300 रिट्वीट से मिलती है। मैदान पर न होने के बावजूद सोशल मीडिया के जरिए 'वीरू' अपने ट्वीट से लोगों का खासा मनोरंजन करते हैं। ट्विटर पर उनके चाहने वालों की संख्या 65,62,832 है और यह लगातार बढ़ती ही जा रही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+