नई दिल्ली। 'मुल्तान के सुल्तान' यानी की वीरेंद्र सहवाग इन दिनों ट्विटर पर शब्दबाण चला रहे हैं। शब्दों के छक्कों से हर कोई लोट-पोट हो जाता है। अपने मजेदार ट्वीट के कारण लोगों के बीच चर्चा के विषय बने टीम इंडिया के इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने बड़े ही अनोखे अंदाज में हिंदी सिनेमा के को जन्मदिन की बधाई दी।
सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को था
आपको बता दें कि सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को था, वीरू ने ट्वीट किया... 'हटा सावन की घटा किसका बर्थडे है सबको पता. हैप्पी बर्थडे@बीइंग सलमानखान'।
फैंस ने वीरू के कसीदे पढ़ डाले
वीरू के इस जबरदस्त फनी ट्वीट के बाद उनके चाहने वाले कहां शांत होने वाले थेे उन्होंने भी इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए वीरू के बारे में कसीदे पढ़ डाले। यहां पढिए वो सारे कमेंट..
सहवाग के फालोअर्स 80 लाख से भी ज्यादा
आपको बता दें कि ट्विटर पर सहवाग के फालोअर्स 80 लाख से भी ज्यादा हो गए हैं और हाल में सहवाग ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए लोगों का धन्यवाद भी दिया था।