ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में खेलना चाहते हैं वीरेंद्र सहवाग, BCCI को ट्वीट कर कही ये बात

Virender Sehwag: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। अभी तक इस दौरे पर 10 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं जिकी वजह से भारतीय टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ने में दिक्कत हो रही है। सिडनी टेस्ट मैच में हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन,रिषभ पंत, जसप्रीत बुमरा के घायल होने की वजह से चौथे टेस्ट मैच में 11 खिलाड़ी कौन से खेलेंगे इसको लेकर संशय बरकरार है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में एक ट्वीट किया है जोकि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीरेंद्र सहवाग ने घायल खिलाड़ियों की लिस्ट को साझा करते हुए टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है। सहवाग ने ट्वीट करके लिखा, इतने सब खिलाड़ी घायल हैं, 11 ना हो रहे हो तो ऑस्ट्रेलिया जाने को तैयार हूं। इसके साथ ही उन्होंने बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा कि आप क्वारेंटीन देख लेंगे ना। सहवाग अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इसी अंदाज में उन्होंने यह मजाकिया ट्वीट किया है। सहवाग ने बुमरा, शमी, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा,केएल राहुल की तस्वीर को साझा किया है जोकि आखिरी टेस्ट से पहले ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए हैं।

बता दें कि ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट के लिए 11 खिलाड़ियों के नाम पर संशय बरकरार है। जसप्रीत बुमरा,रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी के घायल होने के बाद भारतीय खेमे में इन खिलाड़ियों का विकल्प तलाशने की जद्दोजहद चल रही है। माना जा रहा है कि वॉशिंगटन सुंदर और मयंक अग्रवाल को अगले टेस्ट में जगह मिल सकती है। गौरतलब है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 टेस्ट मैच जीतकर भारत-ऑस्ट्रेलिया बराबरी पर हैं। ऐसे में चौथा टेस्ट निर्णायक मैच होने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि गाबा में ऑस्ट्रेलिया 1988 के बाद कभी नहीं हारा है।

Story first published: Tuesday, January 12, 2021, 17:06 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+