For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के 'देश छोड़ने' वाले बयान पर वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान ने कही बड़ी बात

इस मामले पर इतना गदर मचा कि विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां भी विवाद में कूद गई। कोहली की टिप्पणी पर मचे बवाल पर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने विचार व्यक्त कि

नई दिल्ली। जब कोहली ने सोशल मीडिया पर फैन को देश छोड़ने बात कही थी तब किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि इतना बवाल मच जाएगा। बाद में इस मामले पर इतना गदर मचा कि विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां भी विवाद में कूद गई। कोहली की टिप्पणी पर मचे बवाल पर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे जहीर ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि सभी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है और इस कसौटी पर दोनों में से कोई भी गलत नहीं है। जहीर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, " फैंस और विराट दोनों को ही अपनी बात कहने का अधिकार है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है ऐसे में सबको अपनी बात रखनी देनी चाहिए। यहां तक कि विराट ने इस मामले पर अपनी सफाई भी दे दी है।"

वहीं सहवाग ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा, " अगर कोई मेरे से पूछेगा कि मेरा पसंदीदा खिलाड़ी कौन है तो मैं एडम गिलक्रिस्ट, ब्रायन लारा या किसी का भी नाम ले सकता हूं, जो भी मुझे पसंद हो। इस तरह का ही अधिकार फैंस के पास भी है। उनको किसी को भी अपना फेवरेट खिलाड़ी चुनने का अधिकार होता है। मीडिया को ऐसे मामलों को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए।"

बता दें कि विराट ने यह बात एक फैन की इस टिप्पणी पर की थी जिसमें उस फैन ने विराट के बारे में कहा था- "वह एक बढ़ाचढ़ाकर पेश किया गया बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं लगता है। मुझे इन भारतीयों की तुलना में अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को देखना ज्यादा पसंद है," विराट ने टिप्पणी का जवाब दिया और कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए। जाओ और कहीं और रहो। आप हमारे देश में क्यों रहते हैं और दूसरे देशों से प्यार करते हैं?" उन्होंने कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं।"

Story first published: Saturday, November 10, 2018, 13:58 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+