नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर वो अपने एक ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें लिखा है की दिल्ली, हरियाणा और यूपी पंजाब से कार लेकर उत्तराखंड आने वाले लोगों से विनती की गई है की वो अपने साथ किसी भी तरह का कूड़ा न लाएं। जिसमें बीयर की बोतल, लीची के छिलके,मंगफली के छिलके, चिप्स पैकेट लेकर न आएं। इस पोस्ट में लिखा है की आपका उत्तराखंड स्वागत करता है लेकिन आप अपनी कार के खिड़की से बाहर कूड़ा न फेंके।
Much needed ! Sudhar jaao bhaiyoon ! Keep it Clean, Keep it Green. pic.twitter.com/G9yZWHtx0u
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 14, 2018
सहवाग ने शेयर किया पोस्टः इस अपील के स्क्रीनशॉट को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा की सुधर जाओ भाइयों। अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा बनाए रखो और खुश रहो। गौरतलब हो की पहाड़ी इलाकों में गंदगी एक आम समस्या हो गई है जिसका सबसे बड़ा कारण आने वाले पर्यटक ही हैं। गौरतलब हो की इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने एक वृद्ध महिला का वीडियो शेयर किया था जिसमें वो तेजी से टाइपिंग करती नजर आ रही थीं।