For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

150 की रफ्तार के खिलाफ चौका मारने के लिए आपको रोहित शर्मा चाहिए: सहवाग

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं रही है। टीम इंडिया को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आए और टीम महज 124 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी। टीम की ओर से एकमात्र श्रेयस अय्यर की 67 रनों की पारी को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज मैच में कुछ खास नहीं कर सका। कप्तान कोहली एक बार फिर से बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन मैच में जिस तरह से रोहित शर्मा को आराम दिया गया, उसके बाद कप्तान कोहली आलोचकों के निशाने पर है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कोहली के फैसले पर सवाल खड़ा किया और कहा कि रोहित शर्मा को टीम से बाहर किया जाना और उन्हें आराम देना सही फैसला नहीं है। ऐसे में दूसरे मैच में सहवाग चाहते हैं कि रोहित शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो।

दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले क्रिकबज के एक कार्यक्रम वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को टीम में आना चाहिए, फिर चाहे उन्हें किसी की भी जगह टीम में लाइए। रोहित शर्मा इंग्लैंड के पेस अटैक को बेहतर तरह से हैंडल कर सकते हैं, बेहतर तरह से स्टार्ट दे सकते है क्योंकि जब मैं मैं और मेरे पार्टनर से साथ ओपनिंग करता था तो डेल स्टेन, मोर्नी मॉर्कल 150 की स्पीड से गेंदबाजी करते थे। ऐस में आप अपनी इच्छा पर चौका नहीं मार सकते है, आपको इंतजार करना होता था कि कब वो खराब गेंद डालें और कब आप चौका मारे, क्योंकि आप रूम बनाकर बनाकर मारोगे, स्टेप ऑउट करके मारोगे और नहीं लगेगी तो आपके ऊपर दबाव और बढ़ता है। इतना आसान नहीं होता है जब 150 की स्पीड से गेंद आए और आप अपनी मर्जी से चौका मार दें, यह बहुत मुश्किल होता है। 130-135 की रफ्तार वाले को आप तुरंत चौका मार सकते हो, रूम बनाकर, स्टेपआउट करके, फील्डर के ऊपर से। लेकिन तेज गेंदबाज के खिलाफ आपको क्लास की जरूरत होती है। या तो केएल राहुल थोड़ा समय बिताए, या फिर रोहित शर्मा जरूर टीम में रहे।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 12:48 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+