Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम से बाहर किये जाने पर फिर छलका वीरेंद्र सहवाग का दर्द

नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज धमाकेदार बल्लेबाजों में शुमार वीरेंद्र सहवाग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई को लेकर काफी व्यथित हैं।



वीरेंद्र सहवाग को टीम इंडिया से उस वक्त बाहर का रास्ता दिखाया गया जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे थे। उन्हें बिना किसी जानकारी के टीम से बाहर कर दिया गया।

सहवाग ने आखिरकार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी विदाई का दुख लोगों में व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हैदराबाद टेस्ट के बाद टीम से बाहर कर दिया गया और टीम इंडिया की जर्सी में उन्हें सन्यास लेने के लिए दो मैच भी खेलने नहीं दिया गया।

सहवाग ने कहा कि जब उन्होंने जब दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो उन्हें इस बात का यकीन था कि अगले दो टेस्ट मैचों मे वह बेहतरीन प्रदर्शन करके खुद को साबित करेंगे।

यही नहीं सहवाग ने कहा कि अगर चयनकर्ताओं ने मुझे कहा होता कि इन दो टेस्ट के बाद आप सन्यास ले लें तो मैं जरूर इस बात पर विचार करता। उन्होने कहा कि उन्हें चयनकर्ताओं और प्रबंधन की ओर से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गयी बल्कि समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे इस बाबत जानकारी मिली जिससे मैं काफी आहत हुआ था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+