For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'टीम इंडिया के टेस्ट में वापसी की संभावना केवल 30 प्रतिशत'

पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की वापसी को लेकर बड़ी बात कही है। सहवाग का मानना है कि टीम इंडिया की वापसी का चांस केवल 30 प्रतिशत बचा है।

वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम पर दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली। पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की वापसी को लेकर बड़ी बात कही है। सहवाग का मानना है कि टीम इंडिया की वापसी का चांस केवल 30 प्रतिशत बचा है। 5 जनवरी से न्यूलैंड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा था। 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया दूसरी पारी में महज 135 रनों पर सिमट गई थी।

सहवाग ने कहा कि टीम की वापसी की संभावना केवल 30 प्रतिशत बची है। 'ये अब काफी मुश्किल होने जा रहा है। इसके अलावा भारतीय टीम प्रबंधन को यह देखना चाहिए कि सेंच्युरियन की स्थितियों में रवीचंद्रन अश्विन के लिए जगह है या नहीं।' सहवाग ने ये भी कहा कि टीम को अगले मैच में 6 स्पेशल बल्लेबाज और 4 गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए।

'टीम अजिंक्ये रहाणे के रूप में एक्सट्रा बल्लेबाज के साथ उतर सकती है। उन्हें 4 स्पेशल गेंदबाजों को भी उतारना चाहिए। अगर भारत अगला टेस्ट जीतना चाहता है तो विराट और रोहित को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।' सहवाग ने बल्लेबाजों को सलाह दी कि ऑफ-स्टंप के बाहर डिलिवरी न देने की सलाह दी। 'जितना संभव हो उतना सीधे खेलें। कुछ शॉर्ट पिच गेंदों से चोट खाने के लिए भी तैयार रहें। दक्षिण अफ्रीका में टेनिस बॉल बाउंस होती है, जिससे बल्लेबाजों के बोल्ड होने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए सभी को सकारात्मक रहने की जरूरत है। कम से कम तीन रन प्रति ओवर की दर से रन बनाने का प्रयास करना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष : राहुल द्रविड़ को कैसे मिली थी 'THE WALL' की उपाधि, ये है कहानी

Story first published: Thursday, January 11, 2018, 11:11 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+