For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कप्तान कोहली मैदान में कुछ कहते हैं और मैदान के बाहर कुछ और करते हैं: वीरेंद्र सहवाग

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा को शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। कप्तान विराट कोहली के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि आखिर यह नियम खुद कप्तान कोहली पर लागू क्यों नहीं होता है। मुझे नहीं लगता है कि बतौर कप्तान वो कहेंगे कि मैं अगले दो मैच या तीन मैच के लिए ब्रेक ले रहा हूं। मुझे नहीं याद है कि आखिर कब विराट कोहली ने खुद से ब्रेक लिया है। अगर कप्तान ब्रेक नहीं ले रहा है तो वो दूसरो को कैसे ब्रेक दे सकता है, यह खिलाड़ी पर निर्भर करना चाहिए।

दरअसल पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा की जगह टीम में केएल राहुल और शिखर धवन ने टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत की थी। मैच से पहले कोहली ने कहा था कि रोहित पहले दो मैच में आराम करेंगे। लेकिन कोहली के इस फैसले से वीरेंद्र सहवाग बिल्कुल भी खुश नहीं है। क्रिकबज के एक कार्यक्रम में सहवाग ने कहा कि अगर अगले मैच में रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में नहीं खेलते हैं तो मैं टीवी बंद कर दूंगा। वहीं टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने कहा कि कोई भी बल्लेबाज आराम नहीं करना चाहता है, यह खेल लय पर चलता है, ऐसे में आप जब फॉर्म में हैं तो तो आपको बल्लेबाजी हमेशा जारी रखनी चाहिए। टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने यही किया था और उन्होंने फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों को आराम दिया और परिणाम आपके सामने है।

बता दें कि पहले टी-20 में टीम इंडिया की हार के बाद संभव है कि रोहित शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारतीय बल्लेबाजों के सामने पहले मैच में काफी मुश्किल खड़ी की और भारतीय टीम मैच में सिर्फ 124 रन ही बना सकी। टीम की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज श्रेयस अय्यर थे,उन्होंने मैच में 67 रनों की पारी खेली थी। भारत के 125 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने आसानी से 27 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था और मैच में जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। बता दें कि तीसरा टी-20 मैच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 12:19 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+