सामने आया मतभेद, सहवाग ने पूर्व कप्तानों को कहा शुक्रिया धोनी का नहीं लिया नाम
नई दिल्ली। टीम इंडिया के धांकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद चौथे टेस्ट मैच से पहले दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर सम्मानित किया गया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सेहवाग को कोटला के मैदान पर सम्मानित किया। इस मौके पर मैदान के अंबेडकर छोर का नाम बदलतकर वीरू 319 कर दिया गया। यह बदलाव सिर्फ इसी मैच के लिए किया गया है।
Thanks to ddca for this pic.twitter.com/DCs8uLRBaG
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 3, 2015 Thanks to @bcci secretary Anurag thakur pic.twitter.com/Gr5b76ExJI
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 3, 2015 इस मौके पर बोलते हुए सहवाग ने पूर्व कप्तानों का शुक्रिया अद किया। पूर्व कप्तानों में उन्होंने सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का नाम लेते हुए कहा कि आपके सहयोग के लिए शुक्रिया।
सहवाग ने बीसीसीआई और अपने पहले कोट एएन शर्मा सहित अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। लेकिन गौर करने वाली बात है कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का नाम सहवाग ने इस मौके पर नहीं लिया।
धोनी की कप्तानी में सहवाग ने 6 सल से अधिक तक खेला है। ऐसे में इस मौके पर धोनी का नाम नहीं लिये जाने पर उनके और धोनी के बीच के मतभेद खुलकर सामने आ गये हैं।
सहवाग ने अपने कैरियर में 104 टेस्ट मैच खेले इस दौरान उन्होंने 8586 रन बनाये। वहीं 251 वनडे मैचों में उन्होंने 823 रन बनाये। सहवगा के नाम टेस्ट में 23 और वनडे में 15 शतक हैं।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
